फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   VDA's bulldozer roared on eight shops for ropeway at Godaulia debris was lifted

Varanasi : गोदौलिया पर रोपवे के लिए आठ दुकानों पर गरजा वीडीए का बुलडोजर, उठाया गया मलबा

Mon, 30 Dec 2024 10:46 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी Published by: नितीश कुमार पांडेय Updated Mon, 30 Dec 2024 10:46 PM IST
सार

रोपवे निर्माण को लेकर वीडीए का बुलडोजर दुकानों पर गरजता नजर आया। इस दौरान टीम को विरोध का सामना भी करना पड़ा लेकिन जेसीबी पर इसका कोई असर नहीं हुआ और आठ घंटे तक चलती रही। निर्माण को तोड़ा और मलबा उठाने का काम किया गया।

विज्ञापन
VDA's bulldozer roared on eight shops for ropeway at Godaulia debris was lifted
गोदौलिया पर गरजा बुलडोजर - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ड्रीम प्रोजेक्ट रोपवे निर्माण के लिए सोमवार को गोदौलिया पर आठ दुकानों पर वीडीए का बुलडोजर चला। इस दौरान भवन स्वामियों ने विरोध किया, लेकिन पुलिस बल के चलते उनकी एक न चली। सुबह 11 बजे से लेकर शाम 7 बजे तक भवन तोड़े गए। रात में ही मलबा उठाने का काम भी शुरू करा दिया गया। वीडीए सचिव डॉ. वेद प्रकाश मिश्र की अगुवाई में ध्वस्तीकरण अभियान चलाया गया। इस स्थान का चयन निर्माण करने वाली कंपनी एनएचएलएमएल ने किया था। पहले इस रोपवे को गोदौलिया चौराहे तक जाना था।

विज्ञापन


कुछ व्यापारियों के विरोध के कारण इसकी डिजाइन में परिवर्तन किया गया। वर्तमान में गोदौलिया चौराहे से पहले अंतिम स्टेशन के निर्माण के लिए जमीन का चिह्नांकन एनएचएलएमएल ने किया था। उनके इशारे पर प्रशासन, पुलिस, वीडीए, नगर निगम के अधिकारियों ने खड़े होकर बुलडोजर चलवाया। वीडीए प्रशासन के अनुसार रोपवे संचालन के अंतिम टावर गोदौलिया चौराहे के पहले होगा। पिछले दिनों एक मकान पर बुलडोजर चला था। इसके सामने सड़क के दूसरी तरफ बुलडोजर चलाया गया।
विज्ञापन


वीडीए और एनएचएलएमएल के अधिकारियों के अनुसार रोपवे के निर्माण के एलाइनमेंट में यदि कोई भूमि किसी निजी व्यक्ति की आती है तो संबंधित भूस्वामी को भूमि तथा निर्माण का नियमानुसार क्षतिपूर्ति, प्रतिकर दिया जाएगा। इसके लिए संबंधित भूस्वामी को सूचना दी गई है कि कभी भी वांछित अभिलेख प्राधिकरण/तहसील कार्यालय में प्रस्तुत कर सकते हैं। राजस्व व संबंधित विभागों से अभिलेखों का विधिक परीक्षण कराते हुए नियमानुसर भुगतान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed