फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   VDA land use portal will be implemented in UP

UP News: प्रदेश में लागू किया जाएगा वीडीए का लैंड यूज पोर्टल, आसानी से मिल सकेगी भूमि के उपयोग की जानकारी

Wed, 22 Jan 2025 12:16 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Wed, 22 Jan 2025 12:16 PM IST
सार

वीडीए का लैंड यूज पोर्टल पूरे प्रदेश में लागू किया जाएगा। लखनऊ में प्रस्तुति के बाद प्रमुख सचिव ने ये निर्णय लिया। इस पोर्टल के जरिये घर बैठे लैंड यूज के बारे में पता कर सकेंगे। 

विज्ञापन
VDA land use portal will be implemented in UP
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

वीडीए का लैंड यूज पोर्टल पूरे प्रदेश में लागू किया जाएगा। प्रमुख सचिव, आवास एवं शहरी नियोजन विभाग की अध्यक्षता में श्री लाल बहादुर शास्त्री भवन लखनऊ स्थित कार्यालय में बैठक में प्रस्तुतीकरण के बाद यह निर्णय लिया गया। लैंड यूज पोर्टल वीडीए की ओर से विकसित किया गया है। इससे लोगों को भूमि के उपयोग की जानकारी आसानी से मिल सकेगी।

विज्ञापन


वाराणसी में लैंड यूज पोर्टल का लाभ अब तक लगभग 10 हजार लोगों ने लिया है। इसकी सराहना करते हुए बैठक में यह भी सुझाव दिया गया कि अन्य जिलों में भी इस तरह के पोर्टल की सुविधा उपलब्ध कराई जाए।

विज्ञापन
Trending Videos

इस पोर्टल से लोगों को हो रही सहूलियत

वीडीए से आईटी एक्सपर्ट दिनेश सिंह ने पोर्टल के तकनीकी पहलुओं के बारे में जानकारी दी और इसकी प्रकिया समझाई। उन्होंने इसके फायदे के बारे में भी बताया। वीडीए उपाध्यक्ष पुलकित गर्ग ने बताया कि वीडीए के इस पोर्टल से लोगों को काफी सहूलियत हो रही है। इसके लिए पहले लोगों को कार्यालय आना पड़ता था। 

अब लोग घर बैठे ही इस पोर्टल के जरिये लैंड यूज के बारे में पता कर अपनी आगे की कार्ययोजना बनाते हैं। इसी आधार पर मानचित्र का आवेदन करते हैं। आर्किटेक्ट को भी लैंड यूज की जानकारी के लिए बार-बार कार्यालय नहीं आना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed