{"_id":"626539261974ed6e650b6baa","slug":"vda-initiative-25-feet-high-bronze-statue-of-sant-shiromani-to-installed-in-seer-of-varanasi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"वीडीए की पहल: वाराणसी के सीर में स्थापित होगी संत शिरोमणि की 25 फीट ऊंची कांस्य प्रतिमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वीडीए की पहल: वाराणसी के सीर में स्थापित होगी संत शिरोमणि की 25 फीट ऊंची कांस्य प्रतिमा
Sun, 24 Apr 2022 05:18 PM IST
उत्पल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Sun, 24 Apr 2022 05:18 PM IST
सार
संत रविदास की जन्मस्थली वाराणसी के सीरगोवर्धन को विकसित करने के लिए वाराणसी विकास प्राधिकरण (वीडीए) ने पहल की है।
विज्ञापन
सीर गोवर्धन में संत रविदास मंदिर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
संत के सपनों के गांव बेगमपुरा को संवारने की कवायद शुरू हो गई है। पर्यटन के नक्शे पर सीर को विकसित करने के लिए वाराणसी विकास प्राधिकरण ने पहल की है। इसके तहत सीर में संत शिरोमणि की 3500 किलोग्राम की 25 फीट ऊंची कांस्य प्रतिमा स्थापित करने के साथ ही जन्मस्थली पर पार्क सहित पर्यटन की कई सुविधाओं को विकसित किया जाएगा।
विज्ञापन
शनिवार को वीडीए उपाध्यक्ष ईशा दुहन की अध्यक्षता में वाराणसी विकास प्राधिकरण में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में संत रविदास की जन्मस्थली सीरगोवर्धन को विकसित करने पर विचार विमर्श के साथ ही कार्ययोजना पेश की गई। सीरगोवर्धन को पर्यटन के अनुसार विकसित करने के लिए साढ़े चार करोड़ की लागत से पार्क विकसित करने पर चर्चा हुई।
विज्ञापन
पार्क के लिए 1.2 करोड़ की लागत से कंसर्टीना वायरयुक्त एस्थेटिक बाउंड्री वाल, गार्ड रूम, 50 चार पहिया वाहनों के लिए ओपेन पार्किंग, पाथ-वे, फाउंटेन, किड्स प्ले एरिया, ओपेन जिम, दो टॉयलेट ब्लॉक, स्कल्पचर कोर्ट, आकर्षक लैंडस्केप एवं स्प्रिंकलर युक्त लान एवं हार्टिकल्चर का निर्माण होगा।
विज्ञापन
इसके साथ ही पार्क में स्थापित की जाने वाली प्रतिमा के लिए पेडेस्टल निर्माण किया जाएगा। बैठक में परियोजना को अंतिम रूप देते हुए प्रस्ताव को पर्यटन विभाग को भेजने का निर्देश दिया गया है।