फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   vda

बगैर रैन वाटर हार्वेस्टिंग के वीडीए न पास करें नक्शा: डीएम

Wed, 15 Jul 2020 01:54 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jul 2020 01:54 AM IST
विज्ञापन
vda
वाराणसी। जल संरक्षण को लेकर 16 से 22 जुलाई तक भूजल सप्ताह मनाया जाएगा। इसे लेकर मंगलवार को जिलाधिकारी कौशलराज शर्मा ने कैंप कार्यालय में बैठक की और वीडीए को निर्देश दिए कि बिना रेन हार्वेस्टिंग सिस्टम के नक्शा पास न करें। नगर निगम क्षेत्र में भी सभी भवनों में रूफ टॉप हार्वेस्टिंग सिस्टम की व्यवस्था हो। वहीं, बैठक में अनुपस्थित भेल, एयरपोर्ट, बीएचयू के अधिकारियों को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने सभी विभागों को भूजल सप्ताह को लेकर आपसी समन्वय स्थापित कर कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने गिरते भूजल स्तर की गंभीर समस्या के प्रति सभी को आगाह किया। डीएलडब्ल्यू, बीएचईएल, एयरपोर्ट व अन्य औद्योगिक प्रतिष्ठानों को बुधवार तक कार्ययोजना बना कर देने को कहा। जिलाधिकारी ने औद्योगिक इकाइयों में रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम अनिवार्य रूप से स्थापित कराने के निर्देश दिए। इसके लिए उद्यमियों को आगे आने पर जोर दिया। साथ ही कालोनियों, नगर निगम के पार्क, तालाब सहित निजी आवासों में भी रेन हार्वेस्टिंग सिस्टम लगाने के लिए लोगों को जागरूक करने को कहा। शिक्षण संस्थानों में जल संरक्षण संरचनाओं को स्थापित कराने को कहा।
विज्ञापन

सामाजिक संस्थाओं से लें मदद
जिलाधिकारी ने परियोजना निदेशक को निर्देश दिए कि हर गांव में सोक पिट और कंपोस्ट पिट का काम कराएं। लोगों की अधिक से अधिक भागीदारी के लिए सामाजिक संगठनों, स्वयंसेवी संस्थाओं का सहयोग लें। विशेष रूप से आंगनबाड़ी केंद्र, कृषि विज्ञान केंद्र, बिल्डर्स एसोसिएशन, युवा मंगल दल, नेहरू युवा केंद्र आदि को इस आयोजन से जोड़ने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed