वास्तु बोटॉनिक्स पुस्तक का विमोचन: मनोज सिन्हा बोले- आधुनिकता के दौर में अपनी संस्कृति को न करें दरकिनार
डॉ. कुंवर साहनी की पुस्तक वास्तु बोटॉनिक्स का विमोचन जम्मू कश्मीर के उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने किया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू ) के मालवीय मूल्य अनुशीलन केंद्र में गुरुवार को आयोजित कार्यक्रम में लेखक डॉ. कुंवर साहनी की पुस्तक वास्तु बोटॉनिक्स का विमोचन जम्मू कश्मीर के उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने किया। बतौर मुख्य अतिथि पुस्तक विमोचन के बाद मनोज सिन्हा ने कहा कि जब हम आधुनिकता के दौर से गुजर रहे हो तो हमे परंपरा की अच्छाइयों को बरकरार रखना होगा।
वास्तु बोटॉनिक्स इसी परंपरा को पहुंचाने का एक बेहतर प्रयास है। इसमें पुरातन जीवन संस्कृति को जानने का मौका मिलेगा। कहा कि वैदिक काल से ही वास्तुशास्त्र की मान्यता है। घर बनाने में नौ ग्रहों के आधार पर बनाना इनमें प्रमुख है। बहुत से लोग इसको भूलते जा रहे हैं। यह भी जानना होगा कि अतीत के बोध से ही नए भविष्य का निर्माण होता है।
संस्कारों और संस्कृति का संचय होना जरूरी
वास्तु बोटॉनिक्स पुस्तक को उन्होंने वैदिक साहित्य से लेकर ज्योतिष, वास्तुशास्त्र के उन्मूलन में बेहतरीन प्रयास बताया। कहा कि ग्रह और वनस्पतियां मानवता के विरासत की संरक्षक रही हैं। अगर हम इनमें तालमेल बिठाकर चलेंगे तो न केवल यह विरासत संरक्षित होंगी बल्कि समृद्ध भी होगी। काशी एकेडमी फॉर होलिस्टिक इनोवेशन की ओर से आयोजित कार्यक्रम में उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा कि समाज में समन्वय स्थापित करने के लिए संस्कारों और संस्कृति का संचय होना जरूरी है।