{"_id":"6af400a14dfc6434a00ad50d","slug":"varanasi-zone-police-tops-uttar-pradesh-in-mobile-recovery-score-2026-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी जोन पुलिस की उपलब्धि: मोबाइल रिकवरी स्कोर में यूपी में नंबर वन, 100 दिन में 3881 फोन बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी जोन पुलिस की उपलब्धि: मोबाइल रिकवरी स्कोर में यूपी में नंबर वन, 100 दिन में 3881 फोन बरामद
Wed, 11 Nov 2026 11:14 AM IST
Pragati Chand
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: Pragati Chand
Updated Wed, 11 Nov 2026 11:14 AM IST
सार
मोबाइल रिकवरी स्कोर में वाराणसी जोन पुलिस पूरे उत्तर प्रदेश में प्रथम पर हैं। वाराणसी जोन पुलिस ने 100 दिन में 3881 मोबाइल बरामद किए। इनकी कीमत 8.14 करोड़ है।
विज्ञापन
UP police
- फोटो : एआई
विस्तार
विशेष अभियान के तहत लोगों के 3881 मोबाइल फोन वाराणसी जोन पुलिस ने 100 दिन में बरामद किए। 1 अगस्त से 7 नवंबर के बीच फोन मालिकों को सौंपा गया। इनकी अनुमानित कीमत 8 करोड़ 14 लाख रुपये है। सितंबर में मोबाइल रिकवरी स्कोर डेटा के आधार पर वाराणसी जोन उत्तर प्रदेश के सभी जोन में प्रथम स्थान पर रहा है।
विज्ञापन
अपर पुलिस महानिदेशक वाराणसी जोन नवीन अरोरा ने बताया कि जौनपुर में 949, आजमगढ़ में 783, सोनभद्र में 436, गाजीपुर में 379, मऊ में 365, चंदौली में 285, बलिया में 244, मिर्जापुर में 224, भदोही 216 मोबाइल फोन बरामद किए गए। केंद्र सरकार के संचार मंत्रालय के दूरसंचार विभाग के विकसित सीईआईआर पोर्टल पर दर्ज शिकायतों पर कार्रवाई की गई। जोन के सभी नौ जनपदों की पुलिस टीमों ने कार्रवाई की।
विज्ञापन
जनता के लिए पुलिस की सलाह
एडीजी जोन नवीन अरोरा ने बताया की अगर किसी भी व्यक्ति का मोबाइल फोन खो जाता है या गुम हो जाता है, तो घबराएं नहीं। संचार साथी की आधिकारिक वेबसाइट www.sancharsaathi.gov.in पर जाकर सीईआईआर पोर्टल पर तुरंत ऑनलाइन शिकायत दर्ज करें। इसके अलावा सीएससी केंद्र, संबंधित पुलिस थाना या पुलिस अधीक्षक कार्यालय में प्रार्थना पत्र देकर पुलिस की सहायता लें। अपने मोबाइल फोन का आईएमईआई नंबर हमेशा सुरक्षित रखें, जिससे फोन की तलाश और बरामदगी में तेजी लाई जा सके।
विज्ञापन