फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi: Youth dies from Corona, 16 others report positive

वाराणसी : कोरोना से युवक की मौत, 16 अन्य की रिपोर्ट पॉजिटिव आई

Fri, 26 Jun 2020 11:57 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Fri, 26 Jun 2020 11:57 PM IST
विज्ञापन
Varanasi: Youth dies from Corona, 16 others report positive
Corona

वाराणसी जिले में शुक्रवार को कोरोना से कज्जाकपुरा निवासी एक युवक की मौत हो गई। जबकि 16 अन्य लोग पॉजिटिव मिले हैं, जिन्हें आइसोलेशन वार्ड में भर्ती करा दिया गया है। जिले में अब तक कोरोना से 15 लोगों की मौत हो चुकी है।

विज्ञापन


आईएमएस बीएचयू के माइक्रोबायोलॉजी लैब से स्वास्थ्य विभाग को कुल 214 सैंपल की रिपोर्ट मिली है। सीएमओ डॉ. वीबी सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार की देर रात 13 लोगों की रिपोर्ट आई जबकि शुक्रवार को कुल चार लोग संक्रमित मिले।

विज्ञापन

इसमें कज्जाकपुरा निवासी 34 वर्षीय जिस युवक की मौत हुई है, उसे परिजनों ने 16 जून को उल्टी व पेट दर्द में शिकायत के बाद 17 जून को हॉस्पिटल में भर्ती कराया था। 25 जून को कोरोना जांच के लिए सैंपल लिया गया था। जिनका परिणाम देर रात पॉजिटिव आने के बाद उन्हें बीएचयू में भर्ती कराया गया जहां इलाज के दौरान 26 जून को मरीज की मौत हो गई। 

इसके अलावा महमूरगंज के शीलनगर निवासी 46 वर्षीय  अगरबत्ती केमिकल सप्लायर और पूर्व में पाजिटिव आये एक मरीज के साथ काम करने वाले हुकुलगंज में 20 वर्षीय युवक, साइकल पंचर बनाने वाला 38 वर्षीय दुकानदार संक्रमित हुआ है। 

वहीं दीनदयाल अस्पताल में भर्ती एक मरीज की दूसरी रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद उन्हें डिस्चार्ज किया गया। सीएमओ ने बताया कि जिले में अब तक 412 संक्रमित हो चुके हैं। इसमे 268 डिस्चार्ज, 15 की मौत के बाद 129 आईशोलेशन वार्ड में भर्ती हैं। इसके अलावा 10 नए हॉट स्पॉट बनाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed