{"_id":"5f4002738ebc3e3d0144c797","slug":"varanasi-women-s-chain-snatched-in-broad-daylight-people-are-scared-of-such-incidents","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी: दिनदहाड़े महिला की चेन छीनी, लगातार ऐसी घटनाओं से सहमे हुए हैं लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी: दिनदहाड़े महिला की चेन छीनी, लगातार ऐसी घटनाओं से सहमे हुए हैं लोग
Fri, 21 Aug 2020 10:51 PM IST
विचित्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
Published by: विचित्र सिंह
Updated Fri, 21 Aug 2020 10:51 PM IST
विज्ञापन
demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी के रोहनिया क्षेत्र की छह महिलाओं का मंगलसूत्र छीनने के बाद शुक्रवार को दिनदहाड़े बाइक सवार बदमाशों ने अखरी में एक महिला की चेन छीन ली। सूचना पाकर पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसी कैमरों की फुटेज खंगालने तक ही सीमित रही। वहीं, ताबड़तोड़ घटनाओं से रोहनिया क्षेत्र के लोग सहमे हुए हैं।
विज्ञापन
रोहनिया थाना अंतर्गत अखरी क्षेत्र के आदर्श नगर निवासी कुमार प्रवीण की पत्नी अंशू कुमारी एक अन्य महिला के साथ मंदिर में दर्शन-पूजन करने गई थी। वापसी के दौरान विशाल नगर फेज-2 के पास अपाचे बाइक सवार बदमाशों ने अंशू के गले पर पीछे से झपट्टा मार कर उनकी सोने की चेन छीन ली। इसके बाद तेजी से चितईपुर-चुनार मार्ग की ओर तेजी से भाग निकले।
विज्ञापन
रोहनिया थाने की पुलिस के अनुसार, घटनास्थल के समीप लगे सीसी कैमरे की फुटेज के अनुसार, बाइक पर दो बदमाश सवार थे। एक गमछा से मुंह बाधा हुआ था और एक मास्क लगाया हुआ था। गौरतलब है कि इससे पहले मंगलवार और बुधवार की रात रोहनिया क्षेत्र के दो गांव में घर में सोई छह महिलाओं का मंगलसूत्र बदमाश खींच ले गए थे।
विज्ञापन