फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi: Why did BJP leader Manoj Tiwari advise Congress leader Salman Khurshid to get treatment?

Varanasi: BJP नेता मनोज तिवारी ने सलमान खुर्शीद को दी इलाज की नसीहत, सुशांत सिंह राजपूत मामले पर क्या बोले ?

Tue, 27 Dec 2022 06:19 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Tue, 27 Dec 2022 06:19 PM IST
सार

सलमान खुर्शीद को राहुल गांधी में भगवान राम दिखने के सवाल पर भाजपा नेता ने कहा कि सलमान खुर्शीद भगवान राम के बारे में जानते ही क्या हैं। मनोज तिवारी ने भगवान राम की तुलना राहुल गांधी से किए जाने पर कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद को इलाज कराने की नसीहत दी।

विज्ञापन
Varanasi: Why did BJP leader Manoj Tiwari advise Congress leader Salman Khurshid to get treatment?
वाराणसी में मनोज तिवारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भाजपा नेता और दिल्ली से सांसद मनोज तिवारी ने मंगलवार को वाराणसी दौरे पर थे। इस दौरान उन्होंने विपक्ष पर खूब प्रहार किए। मनोज तिवारी ने कहा- कोरोना संक्रमण काल में यात्रा निकाल कर राहुल गांधी बेवकूफी कर रहे हैं। यह कांग्रेस का गैर जिम्मेदाराना कदम है। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा जनता के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। सांसद मनोज तिवारी ने मंगलवार दोहपर कैंट रोडवेज स्थित एक अस्पताल में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान ये बातें कहीं। 

विज्ञापन


विज्ञापन


सलमान खुर्शीद को राहुल गांधी में भगवान राम दिखने के सवाल पर भाजपा नेता ने कहा कि सलमान खुर्शीद भगवान राम के बारे में जानते ही क्या हैं। मनोज तिवारी ने भगवान राम की तुलना राहुल गांधी से किए जाने पर कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद को इलाज कराने की नसीहत दी। कहा जब केंद्र सरकार कोरोना संक्रमण से बचाव के उपाय कर रही है वहीं कांग्रेस नेता रैली निकाल कर जनता को खतरे में डालने का काम कर रहे हैं। कोरोना संक्रमण को देखते हुए केंद्र सरकार ने गरीबों को मुफ्त राशन सामग्री वितरण योजना के 2023 तक के लिए बढ़ा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कहा कि कोरोना से बचाव के लिए सरकार की ओर से हर संभव मदद की जा रही है। यूपी निकाय चुनाव पर उन्होंने कहा कि बीजेपी तैयार है। दिल्ली नगर निगम में हार पर उन्होंने कहा कि दिल्ली में जनमत का वे सम्मान करते हैं लेकिन आम आदमी पार्टी जनता से किए वादे पर खरी नहीं उतरने वाली। आगामी चुनाव में जनता भाजपा के पक्ष में वोट करेगी। मनोज तिवारी ने कहा कि सुशांत सिंह राजपूत मामले का सच जनता के सामने आना चाहिए। काशी तमिल संगमम को  उत्तर दक्षिण संगम बताते हुए कहा कि इस प्रकार के और भी आयोजन होना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed