{"_id":"6496b8b64512a4c3fc06d3c0","slug":"varanasi-when-tejas-fighter-aircraft-landed-at-varanasi-airport-o-people-heaved-a-sigh-of-relief-knowing-th-2023-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी में सुनाई दी लड़ाकू विमानों की आवाज, मिराज-2000 की गर्जना सुन घरों से बाहर निकले लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी में सुनाई दी लड़ाकू विमानों की आवाज, मिराज-2000 की गर्जना सुन घरों से बाहर निकले लोग
Sat, 24 Jun 2023 03:04 PM IST
किरन रौतेला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: किरन रौतेला
Updated Sat, 24 Jun 2023 03:04 PM IST
सार
विमान के लैंड होते ही लड़ाकू विमान के उतरने की आवाज से हवाई अड्डे के आस- पास स्थित गांव में एक बार खलबली मच गई।
विज्ञापन
वाराणसी एयरपोर्ट से मिराज-2000 ने भरी उड़ान
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
वाराणसी के बाबतपुर स्थित लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट और आसपास के गांव लड़ाकू विमानों की गड़गड़ाहट से गूंज उठे। ग्रामीण घरों से बाहर निकले और आसमान निहारने लगे। दरअसल, शनिवार को लड़ाकू विमान सुखोई और मिराज ने पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर टच एंड गो का अभ्यास किया। इन विमानों में से दो विमान ईंधन के लिए वाराणसी एयरपोर्ट पहुंचे थे।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार वाराणसी एयरपोर्ट पर दोपहर 12:15 बजे वायुसेना के विमान मिराज 2000 ग्वालियर से उड़ान भरकर पहुंचे। इस दौरान रघुनाथपुर, सगुनाहा, सिसंवा सहित दर्जनों गांवों के लोगों ने विमानों की तेज आवाज सुनी। ईंधन भरने के बाद दोनों लड़ाकू विमानों ने प्रयागराज के लिए उड़ान भरी।
विज्ञापन
वाराणसी का बड़ा एरिया कंट्रोल होता है। जिसमें पटना, नेपाल बार्डर, गोरखपुर, प्रयागराज, लखनऊ,जबलपुर आदि पूरा एरिया सिविल एयर ट्रैफिक कंट्रोल में आता है। वायु सेना के विमानों के टच एंड गो अभ्यास के दौरान एयरपोर्ट पर आवागमन करने वाले रूटीन विमानों को कोई दिक्कत ना हो इसका विशेष ध्यान रखा जाता है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: 'हुआ छोकरा जवां रे'...बीएचयू विश्वनाथ मंदिर के बाहर छात्र-छात्रा ने लगाए ठुमके, कार्रवाई की मांग