{"_id":"5f70f0088ebc3e9bfe29cedc","slug":"varanasi-webinar-news-city-news-vns5497394181","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रामीण विकास से ही संभव है भारत का विकास : डिप्टी सीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रामीण विकास से ही संभव है भारत का विकास : डिप्टी सीएम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डिप्टी सीएम डॉ. दिनेश शर्मा ने कहा कि पं. दीनदयाल उपाध्याय के व्यक्तित्व एवं कृतित्व को शब्दों में पिरोना कठिन ही नहीं असंभव है। पं दीनदयाल जी ने जिस अंत्योदय की परिकल्पना की थी उसमें समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति का उत्थान करना था। उनके सपने को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी साकार कर रहे हैं। वह रविवार को भाजपा की ओर से आयोजित वेबिनार को संबोधित कर रहे थे।
पं. दीनदयाल के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर आधारित वेबिनार को संबोधित करते हुए उपमुख्यमंत्री ने कहा कि अन्त्योदय का मार्ग प्रशस्त करने वाले दीनदयाल जी का स्पष्ट रूप से मानना था कि ग्रामीण विकास से ही भारत का विकास संभव है। उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं का आह्वïान किया कि वह समाज के गरीब, वंचित, दलित, शोषित, आदिवासी व किसानों के कल्याण के लिए कार्य करें। कृषि सुधार विधेयक पर डिप्टी सीएम ने कहा कि इससे किसानों को बिचौलियों से मुक्ति मिलेगी। कांग्रेस और विपक्षी दल किसानों को गुमराह कर राजनीति कर रहे हैं। स्वागत महानगर अध्यक्ष विद्यासागर राय, संचालन कुणाल पांडेय व धन्यवाद आत्मा विशेश्वर ने किया। इस दौरान शंकर गिरि, मनीष कपूर, अशोक तिवारी, मोहितोष नारायण, नवरतन राठी, नंद दी पांडेय, राजकुमार शर्मा, अनिल श्रीवास्तव, वैभव कपूर, जेपी सिंह समेत काफी संख्या में कार्यकर्ता जुड़े रहे।