वाराणसी मौसम: आज से बदलेगा मौसम, बारिश के आसार, शिमला से भी ठंडी रही बीती रात
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
काशी में दिन प्रतिदिन ठंड बढ़ती जा रही है। गुरुवार को काशी में शिमला से भी अधिक ठंड रही। शिमला का न्यूनतम तापमान 6.0 जबकि काशी का 5.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। देहरादून में न्यूनतम तापमान 8.0 डिग्री सेल्सियस रहा।
इस सीजन में यह तीसरा मौका है, जब काशी में न्यूनतम तापमान 5.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम वैज्ञानिक के अनुसार, शुक्रवार से एक बार फिर बदलाव देखने को मिलेगा। रविवार तक बूंदाबांदी से लेकर हल्की बारिश के आसार हैं।
जनवरी के दूसरे सप्ताह से अधिक बदलाव हुआ है। दिन में नम पछुआ हवाओं के चलने के साथ ही रात को गलन बढ़ जा रही है। दिन में थोड़ी धूप जरूर हुई, लेकिन हवा में नमी अधिक होने की वजह से ठंड ज्यादा महसूस हुई। शाम को गलन और बढ़ गई।
बीएचयू के मौसम वैज्ञानिक प्रो. मनोज श्रीवास्तव ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ की वजह से शुक्रवार से मौसम में बदलाव होगा। जिस तरह दिल्ली सहित कई जगहों पर बारिश हो रही है, उसी तरह शुक्रवार दोपहर बाद से बादल छाए रहने के साथ ही रविवार तक बूंदाबांदी से लेकर हल्की बारिश के भी आसार हैं।
तापमान अधिकतम न्यूनतम
वाराणसी 18.5 5.0
शिमला 11.3 6.0
जम्मू 12.5 10.3
देहरादून 17.2 8.0