Varanasi Weather: दिन में तीखी धूप, रात में तेज बारिश, गिरा तापमान; जानें- अगले नौ सितंबर तक कैसा रहेगा मौसम
Varanasi News: वाराणसी में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। दिन में तीखी धूप हो रही तो रात में बारिश से मौसम सुहाना हो रहा है। वहीं अगले नौ सितंबर तक गरज और चमक के साथ बारिश की संभावना बनी हुई है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बनारस में बारिश के बाद की तीखी धूप असह्य हो गई है। हालांकि बुधवार रात में बारिश ने पारा को लुढ़का दिया। रात 10 बजे तक तापमान 28 डिग्री तक आ गया। जबकि बुधवार दोपहर के दो बजे तक तापमान 33.2 डिग्री सेल्सियस चला गया था। रात में न्यूनतम तापमान 25.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
वहीं, भोर में 15 मिमी बारिश भी हुई। जिले में इस मानसून सीजन में 873.3 मिमी बारिश हो चुकी है। यह औसत से 35 फीसदी ज्यादा है। मौसम विज्ञान विभाग की ओर से बनारस में अगले 3-4 दिनों तक बारिश का कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है, लेकिन पूर्वानुमान जताया गया है।
इसे भी पढ़ें; UP News: खौफनाक... सामान के नहीं दिए 100 रुपये तो गैंगस्टर को चाकू मार कर सिर पर पटका बोल्टर, मौत
अगले नौ सितंबर तक गरज और चमक के साथ बारिश की संभावना बनी हुई है। मौसम विभाग की ओर से तेज हवा और मूसलाधार बारिश की संभावना व्यक्त की गई है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.