{"_id":"68be7c2250bec52b9706149d","slug":"varanasi-weather-update-today-heavy-rain-relief-from-heat-2025-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi Weather: महादेव की काशी में मौसम का बदला मिजाज, झमाझम बारिश ने लोगों को दिलाई गर्मी से राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi Weather: महादेव की काशी में मौसम का बदला मिजाज, झमाझम बारिश ने लोगों को दिलाई गर्मी से राहत
Mon, 08 Sep 2025 12:18 PM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: प्रगति चंद
Updated Mon, 08 Sep 2025 12:18 PM IST
सार
Varanasi Weather Update Today: वाराणसी में सोमवार की सुबह झमाझम बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली। पिछले तीन दिन से उमस भरी गर्मी से लोग परेशान थे।
विज्ञापन
वाराणसी में बारिश
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
वाराणसी में सोमवार की सुबह तेज धूप निकली, उमस से लोग परेशान रहे। हालांकि 11 बजे अचानक मौसम ने करवट ली और झमाझम बारिश शुरू हो गई। बारिश से लोगों को उमस भरी गर्मी से थोड़ी राहत मिली। वहीं शहर के कई इलाकों में जलभराव भी हो गया।
विज्ञापन
बता दें कि पिछले सप्ताह तेज हवा और बारिश के बाद मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली थी। जिससे रविवार को दिन में तेज धूप रही। सितंबर में लोगों को मई जैसी गर्मी का एहसास हुआ। मौसम विभाग के अनुसार मानसून की सक्रियता में कमी दिख रही है। इससे मौसम में उतार- चढ़ाव का सिलसिला जारी है।
विज्ञापन
इस बार जून के दूसरे सप्ताह में मानसून की दस्तक के बाद अब तक 878.1 मिलीमीटर बारिश हो चुकी है। सितंबर का पहला सप्ताह बीत चुका है। वहीं मानसून कमजोर पड़ गया है। यही कारण है कि पिछले तीन दिन से मौसम साफ था और दिन में धूप भी तेज हो रही थी।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें; PHOTOS: काशी विश्वनाथ सहित 25 हजार मंदिरों के बंद रहे कपाट, ग्रहण के बाद श्रद्धालुओं ने किया गंगा स्नान
वहीं गर्मी और उमस ने लोगों की बेचैनी बढ़ा दी थी। रविवार को अन्य दिनों की तुलना में गर्मी अधिक होने से शाम को भी राहत नहीं मिली। रात में भी मौसम गर्म रहा। इस बीच तापमान में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई। रविवार को अधिकतम तापमान 36.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो कि औसत से 3 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। जबकि न्यूनतम तापमान 26.2 रहा।
यूपी आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. अतुल कुमार सिंह ने बताया कि मानसून की द्रोणिका अपनी सामान्य स्थिति से दक्षिण में है। इस कारण अगले दो-तीन दिन तक तापमान में बढ़ोतरी और उमस अधिक होने के आसार हैं।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन