फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi weather update September in Kashi made up for rainfall deficit of June and July

मौसम: काशी में सितंबर ने की जून-जुलाई में बारिश के घाटे की भरपाई, 120 दिनों में 979 मिमी बरसे बदरा

Fri, 02 Oct 2026 03:17 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Pragati Chand Updated Fri, 02 Oct 2026 03:17 PM IST
सार

वाराणसी में सितंबर ने जून-जुलाई में बारिश के घाटे की भरपाई कर दी। जुलाई से दोगुनी बारिश सितंबर में हुई। 120 दिनों में 979 मिमी बारिश हुई। वहीं अगस्त में जुलाई से तीन गुना ज्यादा बारिश हुई।

विज्ञापन
Varanasi weather update September in Kashi made up for rainfall deficit of June and July
ganga ghat varanasi - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

काशी से मानसून के लौटने से पहले ही जून-जुलाई में बारिश के घाटे की भरपाई सितंबर ने अकेले ही कर दी। चार महीने के 120 दिनों में 979.7 मिमी बारिश हुई। यह सामान्य 812 मिमी से 22 फीसदी ज्यादा रही। मानसून के पीक जुलाई महीने से भी दोगुना बारिश सितंबर और करीब तीन गुना अगस्त में हो गई। वहीं सितंबर के 30 दिनों में नॉर्मल से 76 फीसदी ज्यादा 346.5 मिमी और अगस्त में 83 फीसदी ज्यादा 447.9 मिमी पानी बरसा। दूसरी ओर जुलाई में इस बार सामान्य से 35 फीसदी कम 178.5 मिमी ही बरसात हुई, जबकि इन दिनों 274.9 मिमी बारिश होनी थी। सितंबर में सामान्य बारिश का आंकड़ा 197 मिमी है। 

विज्ञापन


अगस्त में 83 फीसदी ज्यादा 447.9 मिमी बारिश
इस बार अगस्त में 83 फीसदी ज्यादा 447.9 मिमी हुई, जबकि सामान्य तौर पर 245.1 मिमी पानी बरसना था। यह सितंबर महीने से सिर्फ 101 मिमी ही ज्यादा रहा। वहीं जून में 95.1 मिमी के बजाय 6.8 मिमी बारिश हुई। यह सामान्य से 93 फीसदी नीचे रही। 
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; वाराणसी में एयर शो की तैयारी: नमो घाट पर बन रहे दो नए रास्ते, पीएम मोदी के साथ होंगे 5600 अतिथि
विज्ञापन
विज्ञापन


इस महीने को लार्ज डेफिसिट यानी कि अत्यधिक बारिश घाटा वाले महीने की सूची में डाला गया है। इस बार जून महीने में मानसून काशी तक पहुंच ही नहीं पाया था। एक जुलाई को मानसून ने काशी की सीमा में दस्तक दी थी। इसके बावजूद जुलाई की बारिश को डेफिसिट कटेगरी यानी कि बारिश घाटा वाले महीने में डाल दिया गया।

धुंधली धूप से शुरू हुआ अक्तूबर
बृहस्पतिवार को अक्तूबर की शुरुआत धुंधली धूप से हुई। अधिकतम तापमान सामान्य के लगभग बराबर 33.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22.6 डिग्री रहा जो कि सामान्य से 1.6 डिग्री नीचे रहा। वहीं हवा लगभग शांत रही। यूपी आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ विज्ञानी डॉ. अतुल कुमार सिंह ने बताया कि आगामी सप्ताह में बारिश की कोई चेतावनी नहीं है। वहीं मौसम अब सामान्य होने जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed