{"_id":"6a965a377b9c7d9da90154f6","slug":"varanasi-weather-update-monsoon-to-leave-kashi-with-seven-day-delay-clouds-to-clear-by-october-12-2026-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी में मौसम का हाल: सात दिन की देरी से काशी छोड़ेगा मानसून, 12 अक्तूबर तक विदा होंगे बादल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी में मौसम का हाल: सात दिन की देरी से काशी छोड़ेगा मानसून, 12 अक्तूबर तक विदा होंगे बादल
Tue, 01 Sep 2026 10:23 AM IST
Pragati Chand
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: Pragati Chand
Updated Tue, 01 Sep 2026 10:23 AM IST
सार
वाराणसी में सोमवार को बारिश के बाद उमस बढ़ गई। तापमान 32 डिग्री के पार पहुंच गया। वहीं आज भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। उधर मानसून इस बार सात दिन की देरी से काशी छोड़ेगा।
विज्ञापन
वाराणसी में बारिश
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
काशी से मानसून की वापसी 10 से 12 अक्तूबर तक हो जाएगी। यह अपने नियत समय से छह से सात दिन देरी से जाएगा। मौसम विज्ञान विभाग ने लौटते हुए मानसून का मैप जारी कर बताया है कि आमतौर पर पांच अक्तूबर तक मानसून के बादल लौटते हैं, लेकिन इस बार यह सप्ताह भर बाद लौटेगा।
विज्ञापन
मानसून एक जुलाई को सात दिन की देरी से काशी पहुंचा था। काशी में सोमवार को 25 मिलीमीटर बारिश हुई। 20 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से हवा बही। सोमवार सुबह आधे घंटे की बारिश के बाद उमस बढ़ गई है। शाम को तापमान कम होते ही फिर से बादल घिर गए और तेज बारिश होने लगी। लोगों को उमस से राहत मिल गई। सोमवार को लंका, सामनेघाट, बीएचयू, रामनगर, अस्सी, सुंदरपुर लहरतारा, कैंट में तेज बारिश तो वहीं पांडेयपुर और सारनाथ के इलाकों में कम बारिश हुई।
विज्ञापन
आज भी येलो अलर्ट
सोमवार को जिले का अधिकतम तापमान सामान्य से 1.2 डिग्री कम 32.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान सामान्य से 0.4 डिग्री कम 25.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा में नमी 90 फीसदी से ऊपर रही। यूपी आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ विज्ञानी डॉ. अतुल कुमार सिंह के अनुसार जिले में मंगलवार को भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। बंगाल और ओडिसा में बने निम्न दाब के चलते ये स्थिति तैयार हुई है। इससे पूर्वांचल में भारी बारिश के आसार बने हुए हैं।
विज्ञापन