फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi Weather Today: After rain in Varanasi, sunshine increased humidity, monsoon activity continues

Varanasi Weather Today: वाराणसी में बारिश के बाद धूप ने बढ़ाई उमस, मानसून की सक्रियता बरकरार

Fri, 11 Aug 2023 09:16 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Fri, 11 Aug 2023 09:16 AM IST
सार

इस सप्ताह की शुरुआत से ही मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। तापमान में भी उतार-चढ़ाव बना है। गुरुवार की दोपहर करीब 12 बजे अचानक घने बादल छाए और तेज हवा के साथ बारिश होने लगी। लहुराबीर, सुंदरपुर, बीएलडब्ल्यू, लंका, सामनेघाट, भगवानपुर, दुर्गाकुंड सहित अन्य इलाकों में तेज बारिश हुई।

विज्ञापन
Varanasi Weather Today: After rain in Varanasi, sunshine increased humidity, monsoon activity continues
वाराणसी का मौसम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी में शुक्रवार को सुबह से ही धूप से उमस बढ़ गई। गुरुवार को दोपहर में बारिश से मौसम खुशनुमा हो गया था। लेकिन करीब घंटे भर तक हुई बारिश से शहर में जगह-जगह जलभराव हो गया। इस वजह से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- Varanasi: सर्व सेवा संघ में नहीं मिला मेधा पाटकर को प्रवेश, पुलिस ने लौटाया, सरकार पर लगाए ये आरोप

विज्ञापन


इस सप्ताह की शुरुआत से ही मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। तापमान में भी उतार-चढ़ाव बना है। गुरुवार की दोपहर करीब 12 बजे अचानक घने बादल छाए और तेज हवा के साथ बारिश होने लगी। लहुराबीर, सुंदरपुर, बीएलडब्ल्यू, लंका, सामनेघाट, भगवानपुर, दुर्गाकुंड सहित अन्य इलाकों में तेज बारिश हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सड़कों पर जलभराव होने से दो पहिया, चार पहिया से चलने वालों को समस्या हुई। गुरुवार को अधिकतम तापमान 34.0 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। बीएचयू के मौसम वैज्ञानिक प्रो. मनोज श्रीवास्तव ने बताया कि गुरुवार को 10 मिलीमीटर से अधिक बारिश हुई। अब एक सप्ताह तक मानसून की सक्रियता कमजोर होने की संभावना है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed