{"_id":"63abcc7b84116c309c38b6ad","slug":"varanasi-weather-snowy-winds-increase-melting-minimum-temperature-8-degree-celsius-trains-delayed","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Varanasi weather: बर्फीली हवाओं ने बढ़ाई गलन, न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस, कोहरे के कारण लेट हुई ट्रेनें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi weather: बर्फीली हवाओं ने बढ़ाई गलन, न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस, कोहरे के कारण लेट हुई ट्रेनें
Wed, 28 Dec 2022 10:26 AM IST
किरन रौतेला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: किरन रौतेला
Updated Wed, 28 Dec 2022 10:26 AM IST
सार
वाराणसी में दस से पंद्रह किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से बर्फीली हवाओं के चलने के कारण गलन एक बार फिर बढ़ गई। हवा में नमी अधिक होने से धूप भी असरदार नहीं रही। अचानक मौसम में हुए इस बदलाव के कारण तापमान में भी कमी दर्ज की गई। अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई।
विज्ञापन
वाराणसी मौसम।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी का असर दिखने लगा है। मंगलवार सुबह कोहरा तो नहीं रहा लेकिन दस से पंद्रह किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से बर्फीली हवाओं के चलने के कारण गलन एक बार फिर बढ़ गई। हवा में नमी अधिक होने से धूप भी असरदार नहीं रही। अचानक मौसम में हुए इस बदलाव के कारण तापमान में भी कमी दर्ज की गई। अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई।
विज्ञापन
सोमवार की तुलना में मंगलवार को मौसम का मिजाज सुबह से ही बदला बदला रहा। वहीं, बुधवार को गलन का सिलसिला जारी रहा। धूप तो हुई लेकिन अन्य दिनों की तुलना में हवा तेज चल रही थी और उसमें नमी भी अधिक रही। अधिकतम तापमान सोमवार को 25.0 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि मंगलवार को कम होकर 22.6 पहुंच गया। न्यूनतम तापमान 10.5 डिग्री सेल्सियस की जगह 8.8 रिकार्ड किया गया। मौसम वैज्ञानिक एसएन पांडेय के अनुसार जम्मू कश्मीर, हिमाचल सहित अन्य जगहों पर दो-तीन दिन से बर्फबारी हो रही है। उसी वजह से उत्तर पश्चिमी हवाओं में गलन अधिक है। बताया कि दो-तीन दिन तक पछुआ हवाएं चलने, कोहरा छाए रहने के साथ ही तापमान में कमी देखने को मिल सकती है।
विज्ञापन
कोहरे में गुजरती ट्रेन
- फोटो : अमर उजाला
वंदेभारत समेत कई ट्रेनें कोहरे के कारण हुई लेट
कोहरे के कारण ट्रेनों के परिचालन पर असर पड़ रहा है। मंगलवार को भी वंदेभारत एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनें लेट रहीं, जिससे यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
कैंट स्टेशन पर दोपहर दो बजे पहुंचने वाली वंदेभारत एक्सप्रेस 58 मिनट लेट से पहुंची। अपराह्न तीन बजे दिल्ली रवाना होने वाली यह ट्रेन 3:30 बजे रवाना हुई। इसी तरह कैंट स्टेशन पर दून एक्सप्रेस 11:09 घंटे लेट से पहुंची, जबकि बेगमपुरा एक्सप्रेस 8:38 घंटे, गोंदिया-बरौनी एक्सप्रेस 7:57 घंटे, गंगा सतलुज एक्सप्रेस 5:08 घंटे, हिमगिरी एक्सप्रेस 5:27 घंटे, अमृतसर-हावड़ा मेल 4:59 घंटे, कामायनी एक्सप्रेस 2:26 घंटे, कोलकाता एक्सप्रेस 2:11 घंटे लेट रही।