फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi Weather: People shivering due to increased chills moist winds temperature is 12 degrees below average weather will remain like this for four days

वाराणसी: नम हवाओं से बढ़ी ठिठुरन से कांपे लोग, औसत से 12 डिग्री कम है तापमान, चार दिन ऐसे ही बना रहेगा मौसम

Wed, 19 Jan 2022 12:32 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Wed, 19 Jan 2022 12:32 PM IST
सार

वाराणसी सहित पूर्वांचल के जिलों में सर्दी अपना सितम ढाह रही है। तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। तो वहीं नम हवाओं के चलने से ठिठुरन बढ़ गई है। बच्चे और बुजुर्ग घर से बाहर निकल नहीं पा रहे हैं।

विज्ञापन
Varanasi Weather: People shivering due to increased chills moist winds temperature is 12 degrees below average weather will remain like this for four days
बर्फीली हवाओं ने छुड़ाई कंपकंपी, अलाव सेंकते लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी में मंगलवार के बाद दूसरे दिन बुधवार को भी गलन ने लोगों को कंपा दिया है। दस से 15 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चली सर्द पछुआ हवाओं ने लोगों को ठिठुरा दिया। मंगलवार को न्यूनतम तापमान पांच डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो इस सीजन का सबसे ठंडा दिन रहा। वहीं, आज अधिकतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस रहेगा।

विज्ञापन


मौसम वैज्ञानिक के अनुसार इस तरह का मौसम अभी 21 जनवरी तक बने रहने की संभावना हैं। ठंड बढ़ने के साथ ही कोहरा भी छाया रहेगा।

जनवरी महीने के दूसरे सप्ताह की शुरुआत से ही पहाड़ों पर बर्फबारी अधिक हो रही है। इसका असर मैदानी भागों में भी दिखने लगा है। दिन में हल्की धूप जरूर हो रही है लेकिन हवा में नमी अधिक होने की वजह से उसका कोई असर नहीं है। मंगलवार को तो दिन की तरह ही शाम को भी नम हवाएं चलती रही।

विज्ञापन

सोमवार को जहां अधिकतम तापमान 17.6 डिग्री सेल्सियस था, वहीं मंगलवार को 15.0 जबकि न्यूनतम तापमान भी 7.7 डिग्री सेल्सियस से कम होकर 5.0 तक आ गया। मौसम वैज्ञानिक एसएन पांडेय ने बताया कि बर्फीली हवाओं के चलने की वजह से गलन बढ़ी है।

औसत से 12 डिग्री कम है तापमान 
मौसम वैज्ञानिक एसएन पांडेय ने बताया कि जनवरी महीने में औसत अधिकतम तापमान 22.8 और न्यूनतम तापमान 9.8 डिग्री सेल्सियस होना चाहिए। मंगलवार को अधिकतम-न्यूनतम दोनों को मिलाकर कुल 20.4 डिग्री सेल्सियस ही हो रहा है। औसत तापमान की तुलना में मंगलवार को इसमें 12 डिग्री सेल्सियस की कमी दर्ज की गई। 

पांच दिन का तापमान  
दिनांक                   अधिकतम          न्यूनतम  
18 जनवरी               15.0           5.0
17 जनवरी               17.6           7.7
16 जनवरी               18.2        7.0
15 जनवरी              20.2        11.2
14 जनवरी              21.0         9.5
(तापमान डिग्री सेल्सियस में )

विज्ञापन

हृदय रोगियों और बच्चों को ज्यादा खतरा 
जिस तरह से मौसम तेजी से बदल रहा है, ऐसे में मौसमी बीमारियों (सर्दी, खांसी, जुकाम, बुखार) के साथ ही सांस के रोगी, हृदय रोगियों और बच्चों की सेहत को लेकर अधिक सतर्कता बरतने की जरूरत है। चिकित्सकों के अनुसार अस्पतालों में भी इस समय हृदय रोगी, बच्चों में पेट संबंधी बीमारी के साथ ही निमोनिया का खतरा अधिक रहता है। ऐसे में सेहत के प्रति इस मौसम में अधिक सावधानी बरतने की जरूरत है। बीएचयू हृदय रोग विभाग के अध्यक्ष प्रो. ओमशंकर का कहना है कि इस समय हृदयाघात यानि हार्ट अटैक की संभावना बढ़ जाती है। ओपीडी में इन दिनों हार्ट अटैक, ब्लड प्रेशर बढ़ने, कम होने के साथ ही चलते-चलते हांफने, सांस लेने में तकलीफ, शुगर वाले मरीज अधिक आ रहे हैं। इसमें 40 साल से अधिक वालों की संख्या ज्यादा है। मंडलीय अस्पताल के बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. सीपी गुप्ता का कहना है कि ओपीडी में पेट दर्द, उल्टी, दस्त, बुखार की समस्या वाले बच्चों को लेकर अभिभावक आ रहे हैं। अस्पताल के चिल्ड्रेन वार्ड में भी मौसमी बीमारियों वाले बच्चे अधिक भर्ती है।

क्या करें 
-हर दिन आधे घंटे का व्यायाम जरूर करें, इससे राहत होगी
-गुनगुना पानी, गर्म खाना ही खाएं तो बेहतर होगा। 
-किसी भी तरह की परेशानी पर तुरंत चिकित्सक से सलाह लें 

क्या न करें
-बिना गर्म कपड़ा पहने बाहर न निकलें।
-भोर में टहलने से भी बचना होगा। 
-पहले से बीमार लोग चिकित्सक के संपर्क में रहें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed