{"_id":"63ce0e2aec3e812a69295421","slug":"varanasi-weather-news-mausam-changed-in-due-to-rain-movement-of-clouds-in-sky-2023-01-23","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Varanasi Weather News: बारिश से बनारस में बदला मौसम, आसमान में बादलों की आवाजाही, पारा स्थिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi Weather News: बारिश से बनारस में बदला मौसम, आसमान में बादलों की आवाजाही, पारा स्थिर
Mon, 23 Jan 2023 10:03 AM IST
उत्पल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Mon, 23 Jan 2023 10:03 AM IST
सार
वाराणसी समेत आसपास के जिलों में पिछले दो-तीन दिनों से मौसम का बदला हुआ है। जहां हवा में नमी कम हो गई है,वहीं बूंदाबांदी की वजह से ठंड से भी थोड़ी राहत मिली है। रविवार दिन के बाद सोमवार अलसुबह रुक-रुक कर बारिश हुई।
विज्ञापन
बनारस में बारिश
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
वाराणसी समेत आसपास के जिलों में पिछले दो-तीन दिनों से मौसम का बदला हुआ है। जहां हवा में नमी कम हो गई है,वहीं बूंदाबांदी की वजह से ठंड से भी थोड़ी राहत मिली है। रविवार दिन के बाद सोमवार अलसुबह रुक-रुक कर बारिश हुई। इस कारण सड़कों पर फिसलन की स्थिति पैदा हो गई है। सुबह से आसमान में बादलों की आवाजाही है। जिस तरह का मौसम बना है उससे धूप के आसार भी कम ही लग रहे हैं।
विज्ञापन
बीते दो दिन से पारा भी स्थिर है। रविवार को अधिकतम तापमान 24.4 डिग्री सेल्सियस रहा जबकि न्यूनतम तापमान 12.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। पिछले सप्ताह के शुरुआती पांच दिन तक अच्छा मौसम रहने की वजह से लोगों ने राहत महसूस की। इसके बाद बारिश से मौसम का मिजाज भी बदल गया है।
विज्ञापन
मौसम वैज्ञानिक एसएन पांडेय ने बताया कि एक किलोमीटर ऊपर तक पुरवा हवा 10 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही है। उसके बाद पछुआ हवाएं चल रही हैं। बताया कि वसंत पंचमी यानी 26 जनवरी तक ऐसे ही मौसम बने रहने की संभावना है।
विज्ञापन