फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi Weather News Effect of Basanti Bayar in Purvanchal cold in morning and evening,

Varanasi Weather News: बनारस समेत पूर्वांचल में बसंती बयार का असर, सुबह-शाम ठंड, दोपहर में तीखी धूप

Mon, 06 Feb 2023 09:57 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Mon, 06 Feb 2023 09:57 AM IST
सार

वाराणसी समेत आसापस के जिलों में  हवाओं का असर दिख रहा है, लेकिन इसमें अब पहले जैसी ठंडक नहीं दिख रही है। सुबह और शाम को हल्की ठंड का अहसास होता रहेगा। लोगों को शीतलहर से मुक्ति मिल गई है।

विज्ञापन
Varanasi Weather News Effect of Basanti Bayar in Purvanchal cold in morning and evening,
ठंड का असर कम होते शहर के पार्कों और खेल मैदानों में बढ़ चहलपहल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी समेत आसापस के जिलों में पिछले एक सप्ताह के दौरान सभी प्रकार के मौसम दिखे हैं। बारिश, ठंडी हवाओं के कारण तापमान में गिरावट और फिर दिन में तेज धूप निकलने पर हल्की उमस जैसी स्थिति ने परेशानी खड़ी की है। सुबह और शाम को लोगों को ठंड का अहसास रहा है। हवाओं का असर दिख रहा है, लेकिन इसमें अब पहले जैसी ठंडक नहीं दिख रही है।

विज्ञापन


सुबह और शाम को हल्की ठंड का अहसास होता रहेगा। लोगों को शीतलहर से मुक्ति मिल गई है। बनारस समेत पूर्वांचल के जिलों में बसंती बयार का असर दिख रहा है। रविवार को अधिकतम तापमान औसत से सात डिग्री सेल्सियस अधिक रिकार्ड किया गया। रविवार सुबह मौसम साफ रहा। दोपहर में धूप इतनी असरदार थी कि लग रहा था जैसे गर्मी का सीजन आ गया हो। हालांकि शाम को भी हवा न चलने से ठंड भी नहीं लग रही थी।  

विज्ञापन

अधिकतम तापमान 28 डिग्री के पास

पिछले 24 घंटे में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में वृद्धि दर्ज की गई। शनिवार को अधिकतम तापमान 25.2 डिग्री सेल्सियस की जगह रविवार को 27.5 डिग्री सेल्सियस रहा जो कि सामान्य से सात डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। इसके अलावा न्यूनतम तापमान भी 9.2 से बढ़कर 9.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

मौसम वैज्ञानिक एसएन पांडेय ने बताया कि इस सप्ताह मौसम ऐसे ही रहने के आसार हैं। तापमान में भी उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed