फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi Weather: Minimum temperature drops by three degrees chances of rain now relief from sunshine today 

वाराणसी मौसम: न्यूनतम तापमान में तीन डिग्री की गिरावट, अभी बारिश होने की संभावना, आज धूप से मिली राहत

Thu, 13 Jan 2022 09:35 AM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Thu, 13 Jan 2022 09:35 AM IST
विज्ञापन
Varanasi Weather: Minimum temperature drops by three degrees chances of rain now relief from sunshine today 
वाराणसी मौसम।

वाराणसी में गरज-चमक के साथ बारिश के बाद गुरुवार को मौसम एक बार फिर से बदल गया। सुबह खिलखिलाती हुई धूप निकली। हालांकि नम हवाएं चल रही हैं। अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रहेगा। हालांकि अभी सर्दी से राहत नहीं मिलने वाली है। गलन सुबह-शाम बरकरार है।

विज्ञापन


बुधवार को सुबह से हल्की धूप निकली थी लेकिन दोपहर में नम हवाओें के साथ गरज चमक संग बारिश होने के बाद अचानक मौसम का मिजाज बदल गया था। हालांकि बारिश भी केवल दस से पंद्रह मिनट ही हुई, फिर इसके बाद धूप निकल गई। दोपहर करीब एक बजे बादलों की गड़गड़ाहट सुन लोग सहम गए।

विज्ञापन

पहले बूंदाबांदी और फिर शहर में सुंदरपुर, लंका, महमूरगंज के साथ ही ग्रामीण इलाकों में भी बारिश हुई। इसमें कुछ जगहों पर केवल बूंदाबांदी ही हुई जबकि कई जगहों पर हल्की से तेज बारिश हुई।

मौसम वैज्ञानिक एसएन पांडेय ने अभी जम्मू-कश्मीर में एक और पश्चिमी विक्षोभ दो दिन पहले सक्रिय हुआ है। इसका असर ही है कि मैदानी भागों का मौसम बदला है। 14 जनवरी तक ऐसे ही मौसम रहने की संभावना है। बुधवार को अधिकतम तापमान 21.6 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 13.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed