फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi Weather: Melting increased due to westerly winds sunny today but no relief

वाराणसी मौसम: पछुआ हवाओं के कारण बढ़ी गलन, आज निकली धूप लेकिन राहत नहीं

Fri, 28 Jan 2022 11:29 AM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Fri, 28 Jan 2022 11:29 AM IST
सार

आज अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस रहेगा। शुक्रवार को धूप निकली है, लेकिन इसका कोई असर नहीं दिख रहा है।
 

विज्ञापन
Varanasi Weather: Melting increased due to westerly winds sunny today but no relief
वाराणसी मौसम। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी में पछुआ हवाओं ने सर्दी और गलन को बरकरार रखा है। धूप भी निकल रही है, लेकिन उसका कोई असर नहीं हो रहा है। सुबह-शाम इतनी ठिठुरन बढ़ जाती है, लोग घर से बाहर निकलने में कतराते हैं। शुक्रवार की सुबह भी धूप निकली है, लेकिन हवा चलने से इसका कोई असर नहीं दिख रहा है। तो वहीं गुरुवार की सुबह धूप निकली, लेकिन दोपहर होते-होते बादल छा गए। जिससे सर्दी और गलन अधिक बढ़ गई। आज अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस रहेगा।

विज्ञापन


गुरुवार को सुबह हल्के कोहरे के बाद धूप भी निकली। नौ बजे तक धूप थोड़ी तीखी तो हुई लेकिन घंटे भर बाद पछुआ हवाओं का जोर बढ़ गया। इसके कारण गलन बढ़ गई। दिन चढ़ने तक सूर्य भी बादलों के बीच छुपते निकलते रहे। धूप की आवाजाही से दिन में लोगों को ठंड का अहसास तो कम रहा, लेकिन हवा के चलते ही गलन से लोग कांप गए।

विज्ञापन

शाम होते ही ठंड ज्यादा बढ़ गई। लगभग 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही हवाओं ने लोगों को घरों के अंदर दुबकने पर विवश कर दिया। मौसम विभाग के अनुसार अधिकतम तापमान 18 डिग्री और न्यूनतम तापमान नौ डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग का कहना है कि फरवरी की शुरुआत के साथ ही मौसम में भी बदलाव नजर आएगा और तापमान में बढ़ोतरी होगी।

आज अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस रहेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed