फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi Weather Forecast Update Today will change weather with cool wind and light rain

Varanasi Weather: काशी में आज से बदलेगा मौसम, तीन दिनों तक गरज-चमक के साथ हो सकती है बारिश

Mon, 06 May 2024 10:10 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Mon, 06 May 2024 10:10 AM IST
सार

Varanasi Weather Forecast Update Today : वाराणसी में गर्मी से बेहाल लोगों को जल्द राहत मिल सकती है। कई दिनों ने गर्म हवाओं के साथ तेज धूप से लोगों का हाल बेहाल है। चिलचिलाती धूम में लोग बाहर निकलने से कतरा रहे। इस बीच सात से 10 मई तक बूंदाबांदी के आसार हैं।  

विज्ञापन
Varanasi Weather Forecast Update Today will change weather with cool wind and light rain
धूप से बचने के लिए छाता लेकर जाती युवतियां - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

काशी में भीणष गर्मी के बीच बारिश की फूहारें लोगों को राहत दे सकती हैं। जिले में मई महीने की शुरुआत ही भीषण गर्मी के साथ हुई। जो दिन-ब-दिन बढ़ती गई। उधर, बीएचयू के मौसम वैज्ञानिक प्रो. मनोज श्रीवास्तव का कहना है कि पहाड़ों पर मौसम में बदलाव का असर आज से दिखेगा। जिले में 7 से 10 मई तक तेज हवा, गरज-चमक के साथ बूंदाबांदी के आसार हैं।

विज्ञापन


मई के पहले सप्ताह से ही मौसम में तेजी से उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। पहले दिन अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया था, वहीं दो और तीन मई को मौसम में बदलाव और हवा में नमी की वजह से कम होकर 40 से नीचे आ गया। 
विज्ञापन


एक बार फिर से चार मई को मौसम ने करवट ली। दिन में गर्म हवाएं भी 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलीं। अधिकतम तापमान 43.9 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया जो कि औसत से 3.5 अधिक रहा जबकि न्यूनतम तापमान 22.1 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


10 साल में 5 मई का दिन रविवार को सबसे गर्म रहा। तापमान 44 डिग्री सेल्सियस के करीब (43.9) पहुंच गया, जो इस सीजन का भी सर्वाधिक रहा। गर्म हवाओं और तेज धूप से लोग बेचैन हो गए। मौसम में बदलाव की वजह से तापमान का नया रिकॉर्ड बन गया।

इस सप्ताह अब तक का तापमान
तारीख अधिकतम न्यूनतम
01 मई 41.8 24.0
02 मई 38.8 21.4
03 मई 39.1 24.2
04 मई 41.8 22.1
05 मई 43.9 22.1

दस साल का तापमान
साल अधिकतम न्यूनतम
2024 43.9 22.1
2023 34.7 22.8
2022 37.0 22.9
2021 37.0 23.6
2020 33.0 20.6
2019 41.1 25.6
2018 39.0 25.0
2017 42.08 24.05
2016 35.04 22.0
2015 42.07 25.6
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed