फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi weather: Fog increased trouble air became clearer increased thaw in rural areas

वाराणसी मौसम: कोहरे ने बढ़ाई परेशानी, हवा हुई साफ, ग्रामीण इलाकों में बढ़ी गलन

Wed, 08 Dec 2021 09:24 AM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Wed, 08 Dec 2021 09:24 AM IST
विज्ञापन
Varanasi weather: Fog increased trouble air became clearer increased thaw in rural areas
वाराणसी मौसम। - फोटो : अमर उजाला

ठंड बढ़ने के साथ कोहरा भी अपना प्रभाव दिखा रहा है। शाम ढलते ही गलन बढ़ जाती है। सुबह के समय कोहरा रहता है। इससे लोगों की मुश्किलें कुछ देर तक बढ़ जाती हैं। सबसे ज्यादा राहगीरों को परेशानी उठानी पड़ती है। बुधवार को अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहेगा, जबकि न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस रहेगा।

विज्ञापन


मंगलवार को सुबह कोहरा छाया रहा। शहर के बाहरी इलाकों में राहगीरों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ा। चालक वाहनों के लाइट जलाकर चलते नजर आए। लोगों को गंतव्य तक पहुंचने में मुश्किलों का सामना करना पड़ा। सुबह आठ बजे के बाद सूरज की किरणें धरती पर आने के बाद स्थिति सामान्य हुईं।
विज्ञापन


हालांकि सर्द हवा के कारण लोग ठंड से ठिठुरते दिखे। मौसम में रोज बदलाव देखने को मिल रहा है। शाम होते ही ठंड बढ़ जा रही है। वहीं सुबह घने कोहरे के कारण आमजन को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 27.2 और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री रहा। आने वाले दिनों में दिन और रात के तापमान में और गिरावट हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हवा की गुणवत्ता में भी सुधार आया है। एक्यूआई (हवा की गुणवत्ता सूचकांक) वाराणसी के इलाकों में 80-100 के बीच पहुंच गया है, जो दिखाता है, कि पिछले दिनों के मुकाबले हवा साफ हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed