{"_id":"69d5d81e664729fc230d6a00","slug":"varanasi-weather-change-after-winds-blew-at-speed-of-60-km-power-supply-disrupted-amid-rain-2026-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi Weather: 60 किमी की रफ्तार से चलीं हवाएं, बारिश के बीच बिजली आपूर्ति ठप; जानें- मौसम का हाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi Weather: 60 किमी की रफ्तार से चलीं हवाएं, बारिश के बीच बिजली आपूर्ति ठप; जानें- मौसम का हाल
Wed, 08 Apr 2026 09:53 AM IST
Pragati Chand
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: Pragati Chand
Updated Wed, 08 Apr 2026 09:53 AM IST
सार
Varanasi News: वाराणसी जिले में मौसम में बदलाव जारी है। बुधवार की सुबह आसमान में अचानक बादल छा गए। कुछ ही देर में बूंदाबांदी शुरू हो गया। इससे पहले मंगलवार की रात में तेज आंधी के साथ बारिश हुई।
विज्ञापन
संकट मोचन मंदिर में तेज आंधी से गिरीं पेड़ की पत्तियां
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
काशी में बुधवार की रात अचानक मौसम बदल गया। 60 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवाएं चलीं। इससे शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में कुछ देर के लिए बिजली आपूर्ति ठप हो गई। टिन शेड उड़ गए। कुछ इलाकों में पेड़ भी गिरे हैं। तेज आंधी के साथ कई क्षेत्रों में बारिश हुई। वहीं बुधवार की सुबह आसमान साफ रहा, धूप भी निकली, लेकिन थोड़ी ही देर में मौसम बदल गया। बादल छा गए और बूंदाबांदी शुरू हो गई।
विज्ञापन
बारिश से अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विज्ञानियों ने बृहस्पतिवार, शुक्रवार को तेज आंधी और गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना जताई है। ओलावृष्टि के आसार हैं। पाकिस्तान, अफगानिस्तान के ऊपरी सतह पर बने चक्रवाती सिस्टम और पश्चिमी विक्षोभ की वजह से बुधवार को मौसम अचानक बदल गया।
विज्ञापन
बुधवार को दिन में तेज धूप हुई थी लेकिन शाम होते ही बादल छा गए। तेज आंधी चली और बारिश होने लगी। बुधवार को अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो सामान्य से 2.6 डिग्री है। तापमान में बृहस्पतिवार को और गिरावट दर्ज की जाएगी। न्यूनतम तापमान 18.8 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 2 डिग्री कम है।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें; यूपी पुलिस का एक्शन: चार बांग्लादेशियों को किया गिरफ्तार, क्रशर प्लांट में पांच साल से कर रहे थे काम
बीएचयू के मौसम विज्ञानी प्रो मनोज कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि बारिश ऑरेंज अलर्ट पहले ही जारी किया गया था। हवाओं की रफ्तार भी 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रही जो इस सीजन का रिकॉर्ड का है। 10 अप्रैल से मौसम के साफ होने के आसार हैं। आंधी और बारिश से गेहूं की कटाई और मड़ाई ठप हो गई। काटने के बाद खेत में पड़ी गेहूं की फसल भीग गई।