फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi: Violent disturbance among voters due to a falling electric wire in the premises of Adarsh Polling Station 

वाराणसीः आदर्श मतदान केंद्र के प्रांगण में जर्जर बिजली का तार गिरने से मतदाताओं में मची अफरातफरी

Mon, 19 Apr 2021 06:00 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Mon, 19 Apr 2021 06:00 PM IST
विज्ञापन
Varanasi: Violent disturbance among voters due to a falling electric wire in the premises of Adarsh Polling Station 
demo pic - फोटो : अमर उजाला

पंचायत चुनाव के दूसरे चरण में मतदान के दौरान वाराणसी में कछवा रोड सेवापुरी ब्लाक के एक मतदान केंद्र में तेज हवा चलने से जर्जर बिजली का तार टूट कर गिर गया । इससे मतदाताओं में अफरा-तफरी मच गई।

विज्ञापन


ठटरा गांव स्थित आदर्श मतदान केंद्र पूर्व माध्यमिक विद्यालय परिसर में वोटरों को तेज धूप से बचाने के लिए टेंट लगाया गया था। वोटिंग चल ही रही थी तभी तेज हवा चलने से टेंट का पाइप बिजली के जर्जर तारों से सट गया और शॉर्ट सर्किट करने के बाद तार मतदाताओं की कतार के पास जमीन पर गिर पड़ा। इससे वहां अफरातफरी मच गई। लोगों ने बिजली काटने के लिए विभाग को खबर देने की कोशिश की लेकिन फोन नहीं उठा। इस पर क्षेत्रवासियों ने पावर हाउस जाकर सूचना दी। इसके बाद सप्लाई रुकी और बड़ा हादसा होने से बच गया।
विज्ञापन


यह क्षेत्र में चर्चा का विषय रहा कि आदर्श मतदान केंद्र पर व्यवस्था को लेकर इस तरह की लापरवाही की गई। लोगों ने बिजली के जर्जर तार बदलने की मांग की। कहा कि विद्यालय परिसर में इस तरह की  घटना पहले भी हो चुकी है। बच्चों की जान पर संकट बना रहता है इसलिए जर्जर तार जल्द से जल्द बदली जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed