{"_id":"6adc5216ba89c41a8c09026f","slug":"varanasi-vehicles-stopped-two-hours-before-air-show-massive-traffic-jam-ensues-2026-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी: एयर शो के दो घंटे पहले रोके गए वाहन, चरमरा गई यातायात व्यवस्था; भीषण जाम में बिलबिलाते रहे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी: एयर शो के दो घंटे पहले रोके गए वाहन, चरमरा गई यातायात व्यवस्था; भीषण जाम में बिलबिलाते रहे लोग
Sat, 24 Oct 2026 12:07 PM IST
Pragati Chand
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: Pragati Chand
Updated Sat, 24 Oct 2026 12:07 PM IST
सार
वाराणसी में एयर शो के मद्देनजर हाईवे से शहर के अंदर वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। ऐसे में शनिवार की सुबह से शहर में भीषण जाम के बीच लोग फंसे रहे।
विज्ञापन
वाराणसी में ट्रैफिक जाम
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विस्तार
वाराणसी में एयर शो के दूसरे दिन शनिवार को शहर में जगह- जगह डायवर्जन और प्रतिबंध के चलते यातायात व्यवस्था चरमरा गई है। शहर के भीतर और बाहरी क्षेत्रों में भीषण जाम लग गया। सुबह 9.30 बजे के बाद से वाहनों पर रोक लगाए जाने से जाम बढ़ता गया।
विज्ञापन
बता दें कि एयर शो के मद्देनजर हाईवे से शहर के अंदर वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। गंगा घाटों की ओर हर प्रकार के वाहनों पर रोक है। ऐसे में आजमगढ़- लालपुर रिंग रोड मार्ग पर सुबह से लंबा जाम लगा रहा। बस, कार समेत अन्य वाहनों को रोक दिया गया है।
विज्ञापन
पड़ाव चौराहे पर वाहनों की एंट्री नहीं है। राजघाट पुल पर वाहनों के साथ ही पैदल आवाजाही भी बंद है। सामनेघाट पुल पर सिर्फ दो पहिया वाहनों की आवाजाही हो रही है। गोदौलिया और मैदागिन की तरफ भी भीड़ प्रबंधन में पुलिस जुटी हुई है।
विज्ञापन