{"_id":"61fc2be403ee7f5b00171a69","slug":"varanasi-vasant-panchami-2022-maa-saraswati-idols-started-reaching-pandals-basant-panchami-will-be-celebrated-on-february-5","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी: पंडालों में पहुंचने लगीं मां सरस्वती की प्रतिमाएं, पांच फरवरी को मनाई जाएगी वसंत पंचमी, अंतिम चरण में तैयारियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी: पंडालों में पहुंचने लगीं मां सरस्वती की प्रतिमाएं, पांच फरवरी को मनाई जाएगी वसंत पंचमी, अंतिम चरण में तैयारियां
Fri, 04 Feb 2022 12:54 AM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Fri, 04 Feb 2022 12:54 AM IST
सार
शिव की नगरी काशी में वसंत पंचमी धूमधूाम से मनाई जाती है। इस साल भी मूर्तिकार मां सरस्वती की मूर्तियों को अंतिम रूप देने में लगे हुए हैं।
विज्ञापन
मां सरस्वती की प्रतिमाओं को अंतिम रूप देते कलाकार।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
वाराणसी में वसंत पंचमी की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। शहर से गांव तक मां सरस्वती की प्रतिमाओं की स्थापना के लिए जगह-जगह पंडाल सजाए जा रहे हैं। जिले भर में लगभग तीन सौ से अधिक प्रतिमाएं स्थापित की जाएंगी। गुरुवार को कई स्थानों पर पंडालों में मां सरस्वती की प्रतिमाएं पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया है। पांच फरवरी को वसंत पंचमी का आयोजन होगा।
विज्ञापन
गुरुवार को सुबह से ही मूर्तिकारों की ड्योढ़ी गुलजार हो उठी। मां सरस्वती की प्रतिमा की बुकिंग करने और ले जाने के लिए लोग पहुंचने लगे। शहर के साथ ही गांव के भी खरीददार पहुंचे। वसंत पंचमी पर मां सरस्वती के पूजन के लिए पांच घंटे से अधिक का मुहूर्त श्रद्धालुओं को मिल रहा है।
विज्ञापन
श्री काशी विश्वनाथ धाम में सरस्वती फाटक पर भी वसंत पंचमी के पूजन की तैयारियां शुरू हो गई हैं। निर्माणाधीन मंदिर में ही इस बार मां सरस्वती के विग्रह को स्थापित करके पूजन किया जाएगा।