फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   varanasi

घबराई छात्रा मां के साथ परीक्षा देने गई स्कूल

Sat, 20 Feb 2021 01:25 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 20 Feb 2021 01:25 AM IST
विज्ञापन
varanasi
वाराणसी। गुरुबाग में सरेराह हिस्ट्रीशीटर द्वारा मांग में जबरन सिंदूर भरे जाने से घबराई छात्रा शुक्रवार को अपनी मां और परिजनों के साथ प्रीबोर्ड की परीक्षा देने स्कूल गई। परीक्षा देने के बाद छात्रा अपनी सहेलियों से बातचीत किए बगैर ही परिजनों के साथ घर चली गई। छात्रा बेहद ही तनाव में और घबराई लग रही थी। उधर, लक्सा थाने की पुलिस ने कहा छात्रा नि:संकोच स्कूल आए और जाए। जरूरत पड़ेगी तो उसे पुलिस सुरक्षा दी जाएगी।
विज्ञापन

लक्सा थाना अंतर्गत जद्दूमंडी की इंटरमीडिएट की छात्रा बृहस्पतिवार की सुबह स्कूल जा रही थी। गुरुबाग में लक्सा थाने के हिस्ट्रीशीटर और जद्दूमंडी निवासी सोनू प्रजापति ने छात्रा को जबरन रोक कर उसकी मांग में सिंदूर भर दिया था। छात्रा के शोर मचाने पर स्थानीय लोगों ने सोनू को पीट कर पुलिस को सौंप दिया था। छात्रा की मां ने बताया कि उनकी बेटी मनबढ़ सोनू की करतूत से इस कदर घबराई हुई थी कि उसने बृहस्पतिवार को प्रीबोर्ड परीक्षा का पेपर बीच में ही छोड़ दिया था। हालांकि स्कूल प्रशासन ने उसे अलग से परीक्षा देने का आश्वासन दिया है। छात्रा की मां ने कहा कि पुलिस आरोपी सोनू को कड़ी से कड़ी सजा दिलाए और हमारी बेटी की सुरक्षा करे। हम सामान्य परिवार के लोगों के पास हमारा मान-सम्मान ही सबसे बड़ी पूंजी है।
विज्ञापन

पुराने प्रकरणों की खारिज कराएंगे जमानत
लक्सा थाना प्रभारी महातम यादव ने बताया कि आरोपी सोनू के खिलाफ सात मुकदमे दर्ज हैं। पुराने जितने भी मुकदमों में उसे जमानत मिली है, उन सभी में उसकी जमानत खारिज कराई जाएगी। इसके साथ ही छात्रा से संबंधित इस प्रकरण में उसके खिलाफ प्रभावी तरीके से पैरवी कर उसे कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed