{"_id":"6025840f8ebc3ee973030515","slug":"varanasi-varanasi-news-vns5741778143","type":"story","status":"publish","title_hn":"काशी विश्वनाथ मंदिर : गर्भगृह में महिला दर्शनार्थियों से हाथापाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काशी विश्वनाथ मंदिर : गर्भगृह में महिला दर्शनार्थियों से हाथापाई
विज्ञापन
वाराणसी। श्री काशी विश्वनाथ मंदिर के गर्भगृह में महिला दर्शनार्थियों के साथ सुरक्षाकर्मियों ने हाथापाई की। नियमित महिला दर्शनार्थियों का आरोप है कि पुरुष सुरक्षाकर्मियों ने उनके साथ अभद्र व्यवहार भी किया। इसके विरोध में सभी नियमित दर्शनार्थियों ने गेट नंबर चार पर धरना देकर पूजा-पाठ व कीर्तन किया। अधिकारियों को जब जानकारी हुई तो उन्होंने समझाबुझाकर मामले को शांत कराया। वहीं, मुख्य कार्यपालक अधिकारी ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं।
बृहस्पतिवार को काशी विश्वनाथ नेमि भक्त मंडल के नियमित दर्शनार्थी भोर में बाबा दरबार दर्शन के लिए पहुंचे। दर्शनार्थियों ने बताया कि जब वह गर्भगृह में दर्शन के लिए पहुुंचे तो सुरक्षाकर्मियों ने उनका हाथ पकड़कर जबरन बाहर निकालना शुरू कर दिया। महिलाओं के साथ अभद्रता की।
एक दिव्यांग महिला दर्शनार्थी के साथ तो खींचातानी भी हुई। दुर्व्यवहार से आहत सभी नेमी और दर्शनार्थी गेट नंबर चार पर धरना देने लगे। पूजा-पाठ व कीर्तन के जरिए उन्होंने विरोध जताया। जानकारी होने पर ज्ञानवापी सीओ पहुंचे और समझाबुझाकर मामले को शांत कराया। मुख्य कार्यपालक अधिकारी सुनील वर्मा ने बताया कि मामले की जानकारी हुई है। इसकी जांच कराई जा रही है। दोबारा इस तरह की घटना की पुनरावृत्ति नहीं होने दी जाएगी।