बिजली विभाग के पीएफ घोटाले पर पारदर्शिता से काम कर रही सरकार- सिद्धार्थनाथ सिंह
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सूक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्योग, खादी, ग्रामोद्योग मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह ने कहा कि बिजली विभाग के पीएफ घोटाले पर सरकार पारदर्शिता से काम कर रही है। मामला सीबीआई के पास भेजा गया है। सरकार कर्मचारियों के साथ है और दोषियों पर कार्रवाई होगी।
सर्किट हाउस में अयोध्या पर आने वाले फैसले के सवाल पर मंत्री ने कहा कि सबको अदालत का सम्मान करना चाहिए। इस पर टिप्पणी से बचना चाहिए।
गुरुवार को बाबतपुर एयरपोर्ट से वह सीधे श्री काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचे। दर्शन पूजन के बाद कॉरिडोर का निरीक्षण किया। उन्होंने मंदिर कॉरिडोर में हुए बदलावों के बारे में पूछा। जिस पर कॉरिडोर का नक्शा दिखाकर उन्हें कार्ययोजना के बारे में बताया गया।
एसपी सुरक्षा सुकीर्ति माधव से सुरक्षा संबंधी जानकारियां लीं। इससे पहले मंदिर के अर्चक ओम प्रकाश मिश्र ने षोडषोपचार विधि से उन्हें पूजा कराई और प्रसाद व अंगवस्त्र दिया।
बाद में सर्किट हाउस में लघु उद्योग भारती काशी संघटन के साथ बैठक की। लघु उद्योग भारती के काशी प्रांत के अध्यक्ष राजेश कुमार सिंह ने मंत्री का स्वागत कर उद्योग में आ रही समस्याएं बताईं। मंत्री ने सारी बातों को सुनकर जल्द समाधान कराने का आश्वासन दिया।
उन्होंने कहा कि राष्ट्रवादी सरकार आने के बाद अब राष्ट्रवादी संघटन लघु उद्योग भारती की समस्याओं का निदान अवश्य होगा। मंत्री ने संघटन के सभी पदाधिकारियों को लखनऊ अपने कार्यालय में आमंत्रित किया है। बैठक में जीतेश गुप्ता, राकेश सिंह, दिनेश गुप्ता, काशी खान और हारुल भाई आदि शामिल रहे।