फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi Undi village will be new destination of tourists know what special in this tourist spot

वाराणसी: ऊंदी होगा सैलानियों का नया ठिकाना, वेटलैंड कराएगा अलग अहसास, इस टूरिस्ट स्पॉट में जानें क्या होगा खास

Tue, 14 Sep 2021 10:21 AM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Tue, 14 Sep 2021 10:21 AM IST
सार

ऊंदी में 30 एकड़ में बनने वाले वेटलैंड कम सिटी फॉरेस्ट का प्रस्तावित नक्शा तैयार हो गया है। यहां एक ही परिसर में इको टूरिस्ट स्पॉट बसाया जाएगा।

विज्ञापन
Varanasi Undi village will be new destination of tourists know what special in this tourist spot
उंदी गांव में सिटी फारेस्ट का प्रस्तावित नक्शा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

धर्म नगरी काशी में आने वाले दुनियाभर के सैलानियों को शहर से सटे ऊंदी में नया ठिकाना मिलने वाला है। आर्द्रभूमि (वेटलैंड) के रूप में विकसित होने वाले 30 एकड़ के सिटी फॉरेस्ट का नक्शा तैयार कर लिया गया है। ऊंदी के डीपीआर को भी अब अंतिम रूप दिया जा रहा है। यहां एक ही परिसर में इको टूरिस्ट स्पॉट बसाया जाएगा। विकास प्राधिकरण ने वन विभाग से भी इस परियोजना को बेहतर करने के लिए सुझाव मांगा है।

विज्ञापन


दरअसल, ऊंदी गांव में मत्स्य विभाग के तालाब को जोड़ते हुए सवा दो लाख वर्गमीटर में पर्यटन का एक बड़ा केंद्र तैयार करने की योजना है। इसमें जंगल के अहसास के बीच सैलानियों को रात्रि विश्राम की सुविधा मिलेगी। इसके अलावा बॉटिनिकल गार्डन, साइकिल ट्रैक के साथ ही आर्द्रभूमि भी सैलानियों को रिझाएगी।
विज्ञापन


वीडीए की योजना है कि इस पूरे परिसर को प्राकृतिक रूप से विकसित किया जाए ताकि यहां लोगों को अलग-अलग जगहों का अहसास एक ही जगह पर हो सके। इसके लिए वहां गंवई संस्कृति के हिसाब से मचान, बेंच, पुल, रेलिंग व बांस की लाइब्रेरी बनाई जाएगी। यहां बता दें कि मत्स्य विभाग से तालाब वीडीए को हस्तांतरित होने के बाद यहां पहले चरण का काम पूरा कर लिया गया है। करीब तीन करोड़ रुपये से चेन-लिंक फैंसिंग का काम लगभग पूरा कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

लकड़ी के पांच पुल भी बनेंगे आकर्षण का केंद्र
पूरे परिसर में छोटे बडे़ पांच तालाबों को जोड़ने के लिए वुडन ब्रिज बनाया जाएगा। यह लकड़ी का पुल सैलानियों के लिए बेहद रोमांचक होगा। कारण, यह हिलता हुआ पुल लोगों को अलग अहसास कराएगा। इसके अलावा यहां किराए पर साइकिल मिलेंगी और आने वाले पर्यटक साइकिल ट्रैक से सिटी फॉरेस्ट का आनंद ले सकेंगे। करीब सवा दो लाख वर्गमीटर की बाउंड्री चीड़ और देवदार के वृक्षों से तैयार की जाएगी।

सारनाथ से उंदी ईको स्पॉट की दी जाएगी कनेक्टिविटी
ईको टूरिस्ट स्पॉट के रूप में विकसित होने वाले उंदी ताल की रिंग रोड होते हुए सारनाथ से भी कनेक्टिविटी देने की तैयारी है। अधिकारियों का प्रयास है कि अगर सारनाथ में पर्यटक आते हैं तो वह ऊंदी ईको-स्पॉट को भी देखने जाएं। इसके लिए रिंग रोड से उंदी ताल की सड़क दुरुस्त की जाएगी।

एक नजर में ऊंदी में मिलने वाली सुविधाएं
- 50 वर्गमीटर में फैले तालाब में नौकायन
- 30 हजार वर्गमीटर में लगाए जाएंगे पौधे
- 300 वर्गमीटर का बॉटिनिकल और मेडिसिन गार्डन
- 6 हजार मीटर में योगा सेंटर और ओपन जिम
- चिल्ड्रन प्ले एरिया, टेंट रूम, साइकिल ट्रैक
- 9 हजार वर्गमीटर में लोटस लेक
- वॉच टावर से पूरे शहर का नजारा

ऊंदी परिसर में विकसित होने वाली सुविधाओं की विस्तृत योजना तैयार की गई है। इसका डीपीआर भी जल्द ही पूरा हो जाएगा और इसके बाद यहां काम शुरू किया जाएगा। फिलहाल पहले चरण का काम पूरा हो गया है।- ईशा दुहन, वीडीए वीसी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed