फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   varanasi tour oparator news

देश भर के टूर आपरेटरों का काशी में लगेगा कुंभ

Sun, 10 Jan 2021 01:44 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 10 Jan 2021 01:44 AM IST
विज्ञापन
varanasi tour oparator news
महाशिवरात्रि महोत्सव के दौरान काशी में देश भर के टूर आपरेटरों का कुंभ लगेगा। काशी में हो चुके और हो रहे पर्यटन विकास से टूर आपरेटरों को रूबरू कराया जाएगा। अयोध्या, मथुरा, आगरा, स्टैच्यू आफ यूनिटी केवडि़या, मध्य प्रदेश, राजस्थान, गोवा आदि देश भर के टूर आपरेटरों को 5 दिन व 4 रात काशी में ठहराते हुए काशी के पर्यटन स्थल का भ्रमण कराया जाएगा। टूरिज्म वेलफेयर एसोसिएशन के इस प्रस्ताव पर प्रदेश के पर्यटन मंत्री डॉ. नीलकंठ तिवारी ने हरी झंडी दे दी है।
विज्ञापन

शनिवार को टूरिज्म वेलफेयर एसोसिएशन की ओर से मलदहिया स्थित एक होटल में पर्यटन मंत्री डॉ. नीलकंठ तिवारी का सम्मान किया गया। समारोह के दौरान पर्यटन मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री के ड्रीम प्रोजेक्ट काशी विश्वनाथ कॉरिडोर का कार्य तेजी से चल रहा है जो पूरा होते ही काशी के पर्यटन क्षेत्र को एक नई पहचान मिलेगी व पर्यटन उद्योग को गति मिलेगी। काशी में गंगा उस पार पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं और खिड़कियां घाट की योजना भी जल्द शुरू होंगी।
विज्ञापन

समारोह के दौरान देव-दीपावली भव्य कराने पर पर्यटन मंत्री को अंगवस्त्रम देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान टीडब्ल्यूए के अध्यक्ष राहुल मेहता, सौरभ शुक्ला, प्रदीप राय, पर्यटन अधिकारी कीर्तिमान श्रीवास्तव, अमित गुप्ता, गोकुल शर्मा, प्रेम मिश्रा, अशोक जायसवाल, शैलेंद्र सिंह, अभिषेक सिंह, संतोष सिंह, लक्ष्मण सिंह, विवेक तिवारी, देवेश अग्रवाल, विक्रम सिंह, अभिषेक पाठक, संजय रामानन्द, विवेक शर्मा, अनूप सेठ, दिलीप पांडेय, मुकुल दुबे, तनवीर आलम, अंकित मिश्रा, अनिल त्रिपाठी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

काशी के 90 विभूतियों की मिलेगी एक जगह से जानकारी
काशी गौरव स्थल का भी कार्य जल्द शुरू होगा। काशी से कई विभूतियों का जुड़ाव रहा है संगीत, कला व अन्य क्षेत्रों से जुड़े लगभग 90 विभूतियों की सूची भी तैयार कर ली गई है। जल्द ही एक म्यूजियम का निर्माण कर पर्यटकों के लिए एक ऐसा स्थल बनेगा, जहां जाने पर उनकों सभी विभूतियों के बारे में एक जगह ही सारी जानकारी मिल सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed