फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi top News Today Three Accused of Land and Money Grabbing Arrested Mother Strangles 18-Month-Old Son

Varanasi Today News: जमीन और पैसे हड़पने के तीन आरोपी गिरफ्तार, मां ने डेढ़ साल के बेटे का गला दबाया; खबरें

Tue, 31 Mar 2026 02:18 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Pragati Chand Updated Tue, 31 Mar 2026 02:18 PM IST
सार

Varanasi News: वाराणसी जिले की पुलिस ने मानसिक रूप से अस्वस्थ की जमीन और पैसे हड़पने के तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। उधर, घरेलू कलह में एक मां ने डेढ़ साल के बेटे का गला दबा दिया, गनीमत रही कि पुलिस की तत्परता से मासूम की जान बच गई।

विज्ञापन
Varanasi top News Today Three Accused of Land and Money Grabbing Arrested Mother Strangles 18-Month-Old Son
Varanasi Top News - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फर्जी और कूटरचित दस्तावेज के जरिए मानसिक रूप से अस्वस्थ रामू की जमीन रजिस्ट्री कराने और बैंक खाते से पैसा निकालने के तीन आरोपियों को रोहनिया पुलिस ने रविवार की रात गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों को सोमवार को कोर्ट ने जेल भेज दिया। रोहनिया इंस्पेक्टर राजू सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में लोहता के ऊंचगांव निवासी मनोज पटेल, रोहनिया कनेरी निवासी विकास राय और केशरीपुर रोहनिया निवासी मनोज कुमार रा शामिल हैं।

विज्ञापन


पीड़ित रामू के भाई, सामू, ने 3 मार्च को प्राथमिकी दर्ज कराई थी। रामू जन्मजात मानसिक मंदित है। शिकायत में कहा गया कि 8 सितंबर 2025 को आरोपियों ने रामू को दिव्यांग पेंशन दिलाने का झांसा देकर गंगापुर रजिस्ट्रार कार्यालय ले जाकर उसकी नाम की 84 एड़ जमीन धोखे से रजिस्ट्री करा ली। साथ ही, रामू के नाम से बैंक खाता खुलवाकर चेकबुक और डेबिट कार्ड के माध्यम से लाखों रुपये निकाल लिए। 
विज्ञापन


पूछताछ में सामने आया कि आरोपियों ने रामू का पैन कार्ड बनवाया और दो बैंकों में खाता खुलवाया, जिसमें उन्होंने अपने मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी दर्ज कराए। बैंक से प्राप्त डेबिट कार्ड और पासबुक पर रामू के हस्ताक्षर कराकर ले लिए गए। इसके बाद ओटीपी और बैंक की कन्फर्मेशन कॉल का फायदा उठाकर आरोपियों ने लगातार धन निकालते रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

अंततः रामू के खाते में कोई राशि नहीं बची। आरोपियों में से मनोज पटेल और विकास राय को सजोई रिंग रोड स्थित रेस्टोरेंट के पास और मनोज कुमार राय को पंचायत भवन केशरीपुर के पास मोहनसराय लहरतारा के सर्विस रोड से गिरफ्तार किया गया। इंस्पेक्टर राजू सिंह ने बताया कि मामले में अन्य आरोपियों की भी गिरफ्तारी की जाएगी।

घरेलू कलह में मां ने डेढ़ साल के बेटे का गला दबाया, पुलिस की तत्परता से बची जान
फूलपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में घरेलू विवाद के दौरान गुस्से में आई मां ने अपने डेढ़ वर्षीय बेटे की जान लेने की कोशिश की। मौके पर पहुंची पुलिस ने समय रहते बच्चे की जान बचा ली। जानकारी के अनुसार महिला का पति से किसी बात को लेकर विवाद हुआ। झगड़ा इतना बढ़ गया कि उसने अपने बेटे का गला दबाना शुरू कर दिया। मौके पर ग्रामीण इकट्ठा तो हो गए, लेकिन कोई बीच-बचाव नहीं कर पाया।

ग्रामीणों ने फूलपुर थाने को सूचना दी। महिला दरोगा ने तुरंत हस्तक्षेप कर बच्चे को मां के चंगुल से छुड़ाया। बच्चे को पिंडरा स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसका इलाज किया। थाना प्रभारी अतुल कुमार सिंह ने बताया कि घटना के बाद पति और पत्नी समेत परिवार के अन्य सदस्यों को थाने बुलाया गया। वहां दोनों पक्षों के बीच आपसी सहमति से लिखित समझौता कराया गया।  
 
किशोर की हत्या का आरोपी जेल भेजा गया, अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश जारी
पंडितपुर में 16 वर्षीय सोनू अली की हत्या के आरोपी रमेश पटेल उर्फ बबलू को सोमवार को कोर्ट ने जेल भेज दिया। वहीं, अन्य पांच आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमों द्वारा दबिश दी जा रही है। सूत्रों के अनुसार, रविवार देर रात पोस्टमार्टम के बाद सोनू का शव रमसीपुर स्थित कब्रिस्तान में दफन किया गया। बेटे की मौत के बाद उनकी मां शहाना बेहद सदमे में हैं।

सोनू अली के घर पर जुटे ग्रामीणों ने बताया कि आरोपी किशोर को मोबाइल चोरी जैसी मामूली बात पर मारकर हत्या कर गए। उनका कहना है कि पुलिस शिकायत के जरिए मामले को हल कर सकती थी, लेकिन आरोपियों ने अपनी हनक दिखाने के लिए यह जघन्य कृत्य किया। 

रोहनिया थाना प्रभारी राजू सिंह ने बताया कि आरोपी रमेश पटेल की गिरफ्तारी के बाद अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश जारी है। पुलिस के अनुसार, शनिवार की रात सोनू अली को घर से उठाकर ले जाया गया और पीट-पीटकर हत्या की गई। पीड़िता मां शहाना ने रमेश पटेल उर्फ बबलू समेत कुल छह नामजद लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी।

पीएम-सीएम पर अपमानजनक टिप्पणी मामले में दी तहरीर
सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री पर अपमानजनक टिप्पणी करने के मामले में अधिवक्ता शशांक शेखर त्रिपाठी ने सोमवार को कैंट थाने में तहरीर दी है। बनारस बार के वरिष्ठ उपाध्यक्ष व भाजपा विधि प्रकोष्ठ के शशांक त्रिपाठी ने पुलिस को बताया कि आरोपी मधु पूर्णिमा किश्वर ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से प्रधानमंत्री के खिलाफ निराधार और गंभीर आरोप लगाए हैं, न्यायिक प्रक्रिया को गलत एवं भ्रामक रूप में प्रस्तुत किया है। धार्मिक विषयों को तोड़-मरोड़ कर प्रस्तुत कर साम्प्रदायिक तनाव पैदा करने का प्रयास किया गया। मुख्यमंत्री समेत अन्य संवैधानिक पदों के खिलाफ अपमानजनक एवं अवमाननापूर्ण भाषा का प्रयोग किया गया है। कैंट इंस्पेक्टर शिवाकांत मिश्रा ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है।  
 
दहेज उत्पीड़न में चार पर केस दर्ज
चौबेपुर थाना क्षेत्र के चंद्रावती ताजपुर (मोलनापुर) निवासी आरती तिवारी उर्फ आरती उपाध्याय ने ससुराल पक्ष पर दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाया है। पीड़िता के अनुसार उसका विवाह 2021 में गोपीगंज निवासी धर्मराज उपाध्याय से हुआ। आरोप है कि पति धर्मराज, ससुर विनोद, देवर प्रमोद और जेठानी पूजा अतिरिक्त दहेज में नकदी, सोने की सिकड़ी और बुलेट की मांग को लेकर उसे प्रताड़ित करते हैं। 12 अगस्त 2025 को आरोपियों ने लगभग 12 लाख रुपये के जेवर छीनकर उसे घर से निकाल दिया। थाना प्रभारी वीरेंद्र कुमार सोनकर ने बताया कि चारों आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

इसे भी पढ़ें; UP Crime: आर्मी अफसर बनकर युवाओं को नौकरी दिलाने का देता था झांसा, धोखाधड़ी के आरोपी को एसटीएफ ने दबोचा

मोबाइल चोरी के आरोप में किशोर की हत्या, शव दफन
रोहनिया थाना क्षेत्र के पंडितपुर गांव में मोबाइल चोरी के आरोप में 16 वर्षीय किशोर सोनू अली की पिटाई कर हत्या कर दी गई। घटना के बाद देर रात सोनू अली के शव को रमसीपुर कब्रिस्तान में दफन कर दिया गया। मृतक की मां शहाना का रो-रोकर बुरा हाल था। पड़ोस की महिलाएं उन्हें ढांढस बंधाती रहीं। बताया गया कि सोनू परिवार का सबसे बड़ा बेटा था। परिजनों का कहना है कि हनक दिखाने के लिए आरोपी ने उसकी जान ले ली। थाना प्रभारी राजू सिंह ने बताया कि मामले में मुख्य आरोपी रमेश उर्फ बबलू को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।  

12 दिन की नवजात मौत के मामले में डॉक्टर जेल भेजा गया
सलारपुर स्थित एक निजी क्लीनिक में इलाज के दौरान 12 दिन की नवजात बच्ची की मौत के मामले में पुलिस ने आरोपी चिकित्सक सुभाष राजभर को जेल भेज दिया है। परिजनों का आरोप है कि चिकित्सक द्वारा गलत इंजेक्शन लगाए जाने के कुछ ही देर बाद बच्ची ने दम तोड़ दिया। इस मामले में मृतका के पिता विकास राजभर ने प्राथमिकी दर्ज कराई। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी चिकित्सक सुभाष राजभर से चिकित्सक संबंधी डिग्री मांगी गई, लेकिन उसने उपलब्ध नहीं कराई और टाल-मटोल करता रहा।

पुलिस के अनुसार, सलारपुर निवासी विकास राजभर की 12 दिन की पुत्री की तबीयत रविवार रात अचानक बिगड़ गई। विकास राजभर अपनी पत्नी खुशबू राजभर के साथ आनन-फानन में बच्ची को लेकर सतरंगी चौराहा स्थित वैष्णवी क्लीनिक पहुंचे। आरोप है कि चिकित्सक सुभाष राजभर ने बिना किसी जांच के बच्ची को इंजेक्शन लगा दिया, कुछ ही मिनटों बाद उसकी मौत हो गई। 

बच्ची की मौत से आक्रोशित परिजनों और स्थानीय लोगों ने रविवार रात सलारपुर मार्ग पर शव रखकर चक्का जाम कर दिया और जमकर नारेबाजी की। पुलिस ने लोगों को समझाकर किसी तरह जाम समाप्त कराया। थाना प्रभारी पंकज त्रिपाठी ने बताया कि मामले में कार्रवाई करते हुए चिकित्सक सुभाष राजभर को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। इसके बाद उसे गिरफ्तार कर सोमवार दोपहर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

चोरी के गहने से महिला ने लिया गोल्ड लोन, गिरफ्तार
चितईपुर पुलिस ने करौंदी निवासी अच्छेलाल पटेल के घर में हुई चोरी के मामले में जांच के बाद आरोपी महिला सृजन उर्फ गुड्डन, निवासी मीरापुर बसही, शिवपुर को गिरफ्तार किया। थाना प्रभारी राकेश कुमार गौतम ने बताया कि आरोपी महिला की निशानदेही पर चोरी के कुछ जेवरात बरामद हुए। बाकी जेवरात गिरवी रखकर आरोपी महिला ने डेढ़ लाख रुपये का गोल्ड लोन लिया है। आरोपी अपनी बड़ी बहन के घर आती-जाती थी। उसकी बहन के देवर परिवार के साथ विंध्याचल दर्शन के लिए गए थे। इस दौरान आरोपी महिला ने घर के कमरे का ताला तोड़कर गहने गायब कर दिए थे। पुलिस ने महिला को जेल भेज दिया। पूछताछ में महिला ने बताया कि चोरी करने के लिए उसकी बहन ने उसे जानकारी दी थी।  

बंद पड़ी एक कंपनी की शाखा से बैटरियां चोरी
ईद की छुट्टी के दौरान बंद पड़ी एक निजी कंपनी की शाखा को अज्ञात चोरों ने निशाना बनाया और 12 बैटरियां चोरी कर लीं। मासूमड़ी, पटना (बिहार) निवासी मुहम्मद सरफराज आलम, जो मकबूल आलम रोड स्थित सुपर फ्रैश कंपनी की शाखा के मैनेजर हैं, ने पुलिस को तहरीर दी कि 19 मार्च 2026 को ईद के पर्व के चलते उन्होंने कार्यालय का ताला बंद कर पटना चले गए थे। छुट्टी के बाद लौटने पर देखा कि शाखा का ताला खुला हुआ था। जांच में पता चला कि ईस्टमेन कंपनी की 12 बैटरियां (130-140 एम्पियर) गायब थीं। इसके अलावा कैश काउंटर का ताला टूटा हुआ मिला और वहां रखे बैटरियों के बिल व अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेज भी चोरी हो गए थे। थाना प्रभारी राजीव कुमार सिंह ने बताया कि कंपनी मैनेजर की तहरीर पर लालपुर पांडेयपुर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।  

दहेज प्रताड़ना में पति समेत अन्य पर प्राथमिकी दर्ज
रोहनिया क्षेत्र के सगहट निवासी भोनू यादव की पुत्री अंकिता देवी ने कपसेठी थाना क्षेत्र के कुरु गांव निवासी अपने पति अरुण यादव समेत ससुराल पक्ष के लोगों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि शादी के बाद से ही पति अरुण यादव, ससुर परमानंद यादव व अन्य ससुराल वाले उससे 20 लाख रुपये नकद और चार पहिया वाहन की मांग कर रहे थे, जबकि शादी में 10 लाख रुपये नकद और पांच लाख रुपये के आभूषण दिए जा चुके हैं। प्रभारी निरीक्षक राजू सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और मामले की जांच की जा रही है।  

डंपर की टक्कर से बाइक सवार घायल
चौबेपुर क्षेत्र के संदहा चौराहा पर सोमवार दोपहर डंपर की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस के अनुसार अभय पांडेय (30), निवासी कनेरी, गाजीपुर, बाइक से जा रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार डंपर ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद वह कुछ दूरी तक घसीटता चला गया, जिससे उसके पैर में गंभीर चोट आई। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे बीएचयू ट्रॉमा सेंटर भिजवाया। थाना प्रभारी वीरेंद्र कुमार सोनकर ने बताया कि वह हेलमेट पहने था। मामले की जांच की जा रही है। 

दहेज की मांग को लेकर महिला से मारपीट, पति समेत पांच पर प्राथमिकी
फूलपुर थाना क्षेत्र के थानारामपुर निवासी महिला ने दहेज, मारपीट और उत्पीड़न के मामले में पति समेत पांच लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई। रुखसार खान ने आरोप लगाया कि ससुराल पक्ष के लोग दहेज की मांग को लेकर उसे प्रताड़ित करते थे। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की गई और जान से मारने की धमकी दी गई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर सास छक्को, पति रईस खान, ननद मुस्कान, रजिया और सोफिया, सभी निवासी थानारामपुर, के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की। थाना प्रभारी अतुल कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। 

मारपीट कर मोबाइल छीनने वाला गिरफ्तार
चितईपुर पुलिस ने मारपीट कर मोबाइल छीनने के मामले में आरोपी नीलेश दुबे उर्फ राजा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस के अनुसार मुरारी चौक, सामने घाट लंका निवासी गौरव सिंह पर सुसुवाही क्षेत्र में आरोपी ने हमला कर मोबाइल छीना था। आरोपी नीलेश दुबे चंदौली जिले के मझिया कला का निवासी है। गौरव सिंह अपने मित्र आदित्य मिश्रा के घर से वापस लौट रहे थे। इसी दौरान सुसुवाही क्षेत्र में नीलेश दुबे अपने साथियों के साथ पहुंचा और गौरव पर हमला कर उनका मोबाइल छीन लिया। पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ पहले से भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। थाना प्रभारी राकेश गौतम ने बताया कि विधिक कार्रवाई के तहत आरोपी को जेल भेजा गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed