फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi top 10 news of Birla C Hostel students protest and discovery of two bodies at two ghats

वाराणसी की 10 खबरें: बीएचयू के बिड़ला सी हॉस्टल के छात्रों का प्रदर्शन, दो घाटों पर मिलीं दो लाशें समेत अपडेट

Fri, 15 May 2026 02:13 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Pragati Chand Updated Fri, 15 May 2026 02:13 PM IST
सार

Varanasi News: बीएचयू के बिड़ला सी हॉस्टल के छात्रों ने प्रदर्शन किया। वहीं ललिता घाट और राजा घाट के सामने दो लोगों के शव मिले। उधर पुलिस ने बटुक जी मंदिर में दर्शन के लिए विवाद के मामले में प्राथमिकी दर्ज की। 

विज्ञापन
Varanasi top 10 news of Birla C Hostel students protest and discovery of two bodies at two ghats
हॉस्टल के छात्रों ने किया प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सीसीटीवी चोरी में हॉस्टल के हर कमरे से वसूले जाएंगे 2708 रुपये, धरने पर छात्र

विज्ञापन

बीएचयू के बिड़ला सी हॉस्टल में 12 सीसीटीवी कैमरों के गायब होने पर कार्रवाई हुई। बुधवार को अमर उजाला में खबर प्रकाशित होने के बाद वार्डेन की ओर से हॉस्टल के 15 से ज्यादा कमरों के विद्यार्थियों पर 2708 रुपये का अर्थदंड लगाया गया है। फैसले से नाराज छात्रों ने बृहस्पतिवार रात साढ़े सात बजे धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। नारेबाजी कर अर्थदंड वापस लेने की मांग रखी। हालांकि, वार्डेन की ओर से आश्वासन देकर छात्रों का धरना समाप्त करवाया गया। हॉस्टल की इस कार्रवाई में प्रति छात्र यह 1354 रुपये का फाइन आएगा।

ललिता घाट पर मिली महिला की लाश
ललिता घाट के सामने गंगा नदी में बृहस्पतिवार की सुबह अज्ञात महिला का शव मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच की। मृतका की उम्र लगभग 20 से 25 वर्ष आंकी गई। पुलिस के अनुसार, शव काफी हद तक गल चुका था, जिससे पहचान कर पाना मुश्किल हो रहा है। पुलिस के अनुसार सिर भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त होने के कारण चेहरा स्पष्ट नहीं हो सका। शव को पोस्टमार्टम के लिए कबीरचौरा अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस पहचान कराने और मामले की जांच में जुटी है। हत्या की घटना से इनकार नहीं किया जा सकता है। 
विज्ञापन


राजा घाट के सामने गंगा में मिली लाश
दशाश्वमेध थाना क्षेत्र के राजा घाट के सामने गंगा में बृहस्पतिवार को अज्ञात व्यक्ति का शव मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच की। मृतक की उम्र 60 वर्ष आंकी गई। लोगों से पहचान कराने का प्रयास किया गया, लेकिन पहचान नहीं हो सकी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम लिए कबीरचौरा अस्पताल के शवगृह भिजवा दिया। थाना प्रभारी संतोष सिंह ने बताया कि जांच की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बटुक जी मंदिर में दर्शन के लिए विवाद में प्राथमिकी दर्ज
भेलूपुर थाना क्षेत्र के बटुक जी मंदिर में दर्शन को लेकर विवाद में महमूरगंज निवासी सीमा खन्ना तहरीर पर पुलिस ने मारपीट और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की। सीमा खन्ना ने तहरीर में आरोप लगाया कि उनके पति संजीव खन्ना को काफी दिनों से मंदिर में दर्शन करने से रोका जा रहा था। आरोप है कि सोनू उर्फ सरदार राजपूत नामक युवक मंदिर के गेट पर रोकटोक करता था और विरोध करने पर धमकी देता था। महिला का कहना है कि 11 मई को आरोपी ने पति को जान से मारने की धमकी दी थी। बुधवार सुबह 9 बजे सीमा खन्ना अपने पुत्र अभिषेक के साथ मंदिर पहुंचीं और आरोपी से रोकटोक का कारण पूछा। दोनों पक्षों में कहासुनी शुरू हो गई। आरोप है कि आरोपी ने अपने परिजनों को मौके पर बुला लिया और पीटा। बीचबचाव करने पहुंचे पुत्र के साथ भी मारपीट की गई, जिससे उसका सिर फट गया। पति संजीव खन्ना भी घायल हो गए। थाना प्रभारी दुर्गा सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।  

वॉशिंग लाइन के पास मिला शव
मंडुवाडीह थाना क्षेत्र के रेलवे वॉशिंग लाइन के पास बृहस्पतिवार दोपहर तीन बजे अज्ञात व्यक्ति का शव मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक सफेद रंग की शर्ट पहने था। पुलिस ने शव की तलाशी ली, लेकिन कोई पहचान पत्र या दस्तावेज नहीं मिला। थाना प्रभारी अजय राज वर्मा ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारण स्पष्ट होगा।  

दामाद ने फंदे से लटक कर दी जान
बड़ागांव थाना क्षेत्र के सिंहापुर गांव में शेषनाथ (33) ने फंदे से लटकर जान दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। धौरहरा चौबेपुर निवासी मृतक के ससुर ने 14 मई को हरहुआ पुलिस को लिखित सूचना देकर बताया कि दामाद शेषनाथ (33) ने बुधवार रात फंदे से लटक कर जान दे दी। शेषनाथ मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। परिवार में पत्नी, छह वर्षीय पुत्र और तीन वर्षीय पुत्री हैं। ग्रामीणों के मुताबिक उसके पिता जवाहिर की काफी पहले मृत्यु हो चुकी थी। उसका एक भाई भी था, जिसकी करीब पांच-छह वर्ष पूर्व मौत हो गई थी। परिवार में वह अकेला वारिस बचा था। थाना प्रभारी प्रवीण कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। 

बच्ची से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार
चोलापुर थाना क्षेत्र में 14 साल की बच्ची से दुष्कर्म और जान से मारने की धमकी देने के आरोपी को पुलिस ने मोहांव पेट्रोल पंप के पास से गिरफ्तार किया। आरोपी पीड़िता के गांव का ही है। 10 मई को पीड़िता की मां ने चोलापुर थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि आरोपी पुत्री को डरा-धमकाकर दुष्कर्म करता रहा। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की थी। थाना प्रभारी सधुवन राम गौतम ने बताया कि विधिक कार्रवाई के तहत उसे अदालत में पेश कर जेल भेजा गया।  

सब्जी कारोबारी को दी जान से मारने की धमकी, प्राथमिकी दर्ज
भेलूपुर थाना क्षेत्र के दशमी सरायनंदन निवासी सब्जी व्यवसायी राजनाथ गुप्ता ने क्षेत्र के अभिषेक उर्फ बाबू सेठ और उसके साथी पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया। तहरीर में बताया कि अभिषेक हिस्ट्रीशीटर है। आए दिन मारपीट और हथियार दिखाकर दहशत फैलाता है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। राजनाथ गुप्ता ने बताया कि उसके भाई सब्जी बेचते हैं। घर से 200 मीटर दूर रहने वाला भेलूपुर थाना क्षेत्र का हिस्ट्रीशीटर अभिषेक और रोहित उर्फ बच्चा आए दिन घर पर पहुंचकर चापड़ और हथियार दिखाते हुए जान से मारने की धमकी देते हैं। रोहित बाइक पर बंदूक लेकर चलता है। होली के दिन आरोपी चाकू लेकर घर में घुस आया था। दो दिन पहले शाम चार बजे फिर आरोपी चाकू लेकर घर पहुंचा पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी। थाना प्रभारी दुर्गा सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है।  

रास्ते के विवाद में रोलर चालक पर जानलेवा हमला
बेनीपुर गांव में बृहस्पतिवार शाम सड़क निर्माण के दौरान रास्ते के विवाद में रोलर चालक पर जानलेवा हमला हुआ। शिवरामपुर निवासी पप्पू राजभर (35) ज्ञानपुर नहर मार्ग पर सड़क समतल करने का कार्य कर रहा था। आरोप है कि कुछ युवक आए और निर्माण रुकवाने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने लाठी रॉड से हमला किया। शोर सुनकर ग्रामीण पहुंचे तो हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल रहा। थाना प्रभारी प्रमोद कुमार पांडेय ने बताया कि मामले की जांच कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
   
72 वाहन सीज ,921 वाहनों का चालान, 20 लाख का शमन शुल्क वसूला
यातायात नियमों के उल्लंघन और अतिक्रमण के खिलाफ चेकिंग अभियान चलाया। बिना नंबर प्लेट, अवैध नंबर प्लेट लगे वाहनों की जांच की गई। पुलिस ने 16 वाहनों से काली फिल्म उतरवाई गई। 72 वाहनों को सीज किया गया। 921 वाहनों का चालान किया। 20 लाख 78 हजार 300 रुपये का शमन शुल्क चार्ज किया। पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने बताया कि गलत दिशा में वाहन चलाने वाले चालकों पर भी विशेष निगरानी रखी गई। शविशेष पुलिस टीमों ने कई प्रमुख चौराहों और व्यस्त मार्गों पर सघन चेकिंग अभियान चलाकर यातायात नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की। हेलमेट पहनने, सीट बेल्ट लगाने और यातायात नियमों का पालन करने के लिए जागरूक भी किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed