{"_id":"59c4e4544f1c1bad688b5d35","slug":"varanasi-today-night-become-historical-pm-and-cm-stay-there","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी में आज की रात बनेगा इतिहासः डीरेका बनेगा PMO तो सर्किट हाउस होगा CMO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी में आज की रात बनेगा इतिहासः डीरेका बनेगा PMO तो सर्किट हाउस होगा CMO
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
Updated Fri, 22 Sep 2017 05:03 PM IST
विज्ञापन
पहली बार एक साथ काशी प्रवास पर पीएम-सीएम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
वाराणसी के लिए आज की रात इतिहास बनेगा। ऐसा पहली बार होगा जब डीरेका 'पीएमओ' बन जाएगा तो सर्किट हाउस 'सीएमओ'। आज की रात देश प्रदेश की हर हालात पर यहीं से नजर रखी जायेगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दो दिवसीय काशी दौरे पर डीरेका गेस्ट हाउस ‘पीएमओ’ बन जाएगा तो वहीं सर्किट हाउस ‘सीएमओ’।
जानकारों का दावा है कि ऐसा पहली बार होगा जब देश के पीएम और प्रदेश के सीएम दो दिनी प्रवास पर एक साथ काशी में होंगे। पीएम और सीएम के आगमन के मद्देनजर डीरेका गेस्ट हाउस और सर्किट हाउस में हॉट लाइन बिछा दी गई है। अन्य सभी तैयारियां मुकम्मल कर ली गई हैं।
22 सितंबर को प्रधानमंत्री मोदी डीरेका गेस्ट हाउस में रात्रि विश्राम करेंगे जबकि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सर्किट हाउस में रात्रि विश्राम करेंगे। पूरी सरकारी मशीनरी ने तैयारियों में पूरी ताकत झोंक दी है।
विज्ञापन
तैयारियों की पल-पल की रिपोर्ट पीएम और सीएम कार्यालय भेजी जा रही है। दोनों जगह कंप्यूटर एक्सपर्ट की टीम भी मुस्तैद कर दी गई है।
विधानसभा चुनाव में मिली प्रचंड जीत के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहली बार अपने संसदीय क्षेत्र में आ रहे हैं। उनके स्वागत में काशी सजकर तैयार है। डीरेका से लेकर दुर्गा मंदिर तक कार्यकर्ता सड़क के दोनों तरफ स्वागत करेंगे। पुष्पवर्षा होगी। पूरे क्षेत्र में पार्टी के झंडे लगाए गए हैं।

डीरेका से पीएम का गहरा नाता
पीएम मोदी s
- फोटो : SELF
डीरेका से पीएम मोदी का गहरा लगाव आप इसी समझ सकते हैं कि अपने काशी दौरे में वह यहां आना नहीं भूलते। इस बार भी प्रधानमंत्री के रात्रि प्रवास की यहां गेस्ट हाउस में भव्य तैयारियां की गई हैं।
पीएम मोदी प्रधानमंत्री बनने के बाद नवंबर 2014 में जब पहली बार डीरेका आए थे तब अपने भाव को कविता के जरिए गेस्ट हाउस के विजिटर बुक में व्यक्त किया था।
रेलवे से अपने जुड़ाव और बचपन की यादें उकेरीं थीं। पीएम के हस्तलिखित इस पन्ने को फ्रेमिंग कराकर डीरेका गेस्ट हाउस में वहां के केयर टेकर प्रदीप कुमार मल्होत्रा ने लगाया है।
केयर टेकर पीके मल्होत्रा संग उनकी टीम में शामिल राजू बटवाल, पंकज, रवि बटवाल, प्रेमरतन, राकेश, रौशन, अनिल, अभिषेक पीएम के आगमन को लेकर बेहद उत्साहित हैं।
उनका प्रधानमंत्री का आगमन उनके लिए गौरव की अनुभूति है। उके साथ मुलाकात का लम्हा उनकी जिंदगी के अनमोल पलों में शुमार है।