फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi to chennai flights start from first february

वाराणसी से चेन्नई का सफर हुआ आसान, सीधी विमान सेवा एक फरवरी से

Fri, 05 Jan 2018 02:16 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Updated Fri, 05 Jan 2018 02:16 PM IST
विज्ञापन
Varanasi to chennai flights start from first february
indigo
वाराणसी से चेन्नई के लिए प्रतिदिन व सीधी विमान सेवा की शुरुआत एक फरवरी से होने जा रही है। इंडिगो एयरलाइंस ने इसकी बुकिंग भी गुरुवार से शुरू कर दी है। इस सुविधा के शुरू हो जाने के बाद दक्षिण भारत से आने वाले श्रद्धालुओं को काफी सहूलियत हो जाएगी।
विज्ञापन


इससे पर्यटन और व्यापार दोनों को बढ़ावा मिलेगा। फ्लाइट संख्या 6 ई 0441 वाराणसी-चेन्नई दोपहर 12:20 बजे आएगी और दोपहर बाद 2:55 बजे रवाना होगी। काशी विश्वनाथ दर्शन के साथ ही वाराणसी और सारनाथ घूमने के लिए बड़ी संख्या में चेन्नई और आसपास से लोग आते हैं।
विज्ञापन


यहां से चेन्नई जाने के लिए सीधी विमान सेवा न होने और ट्रेनों की संख्या कम होने के चलते यात्रियों को दबाव झेलना पड़ रहा है। यात्रियों की जबरदस्त मांग को देखते हुए इंडिगो एयरलाइंस ने चेन्नई के लिए सीधी विमान सेवा शुरू करने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक फरवरी से शुरू हो रही यह विमान सेवा प्रतिदिन यात्रियों को मिल सकेगी। इसके अलावा वाराणसी और चेन्नई के बीच यह विमान सेवा सीधी संचालित होगी।

इंडिगो के मुख्य वाणिज्य अधिकारी संजय कुमार ने बताया कि यात्रियों की जरूरत और मांग को ध्यान में रखते हुए यह विमान सेवा शुरू की जा रही है। उन्होंने आशा जताई कि यह लोगों के बीच खासा प्रचलित होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed