फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   varanasi these rail bridge is in dangerous condition

बैसाखी के सहारे टिके पुल पर दौड़ रहीं सुपरफास्ट ट्रेनें, किसी भी दिन हो सकता है हादसा

Wed, 06 Dec 2017 01:41 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी Updated Wed, 06 Dec 2017 01:41 PM IST
विज्ञापन
varanasi these rail bridge is in dangerous condition
सेवापुरी के मटुका नाले के पुल को टिकाया लोहे के पिलर के सहारे - फोटो : अमर उजाला
वाराणसी-इलाहाबाद रूट पर सेवापुरी स्टेशन के पास मटुका नाले के जर्जर पुल से एक्सप्रेस ट्रेनें दौड़ाई जा रही हैं। पुल में दरार आने पर प्रेशर मशीन मसाला भरकर दुरुस्त किया गया। जांच के बाद पुल कमजोर मिलने पर अधिकारियों ने लोहे के पिलर के सहारे पुल को टिका दिया। अधिकारियों ने माना कि पुल कमजोर होने के चलते पिलर लगाए गए हैं। ऐसे में यहां हादसे से इनकार नहीं किया जा सकता।    
विज्ञापन


वाराणसी से इलाहाबाद जाने वाली उत्तर रेलवे की डबल ट्रैक पर प्रतिदिन पचासों ट्रेनें दौड़ती हैं। इसी ट्रैक पर सेवापुरी स्टेशन के समीप रेल विभाग ने मटुका नाले पर पुल बनवाया था। पुल पुराना होने दरारें पड़ गईं।
विज्ञापन


विभाग के अधिकारियों ने उन दरारों को प्रेशर मशीन के माध्यम से मसाला भरकर ठीक कर देने का दावा किया था। इसके बाद पुल की जांच की गई तो मानक के अनुसार मजबूत नहीं पाया गया। इसके बाद लोहे के पिलर और रेलिंग के सहारे पुल को टिका दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे यह स्पष्ट है कि रेल विभाग लोगों की जिंदगी से खेल रहा है। पीएम के संसदीय क्षेत्र में रेल विभाग की यह बड़ी लापरवाही कभी भी किसी बड़ी घटना रूप मे आ सकती हैं।


इस रेलवे लाइन पर दर्जनों सुपरफ़ास्ट ट्रेनें गुजरती हैं। आईओडब्लू एके पाल ने बताया कि पुल कमजोर होने के साथ ट्रैक से पानी का रिसाव होता था। जिसकी मजबूती व पानी का रिसाव रोकने के लिए लोहे की रेलिंग व पिलर लगाए गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed