फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi Theft worth 51 lakh lawyer locked house thieves made off with cash and jewelry within three hours

Varanasi News: अधिवक्ता के बंद मकान में दिनदहाड़े 51 लाख की चोरी, तीन घंटे में नकदी-जेवरात समेट ले गए चोर; FIR

Sat, 27 Jun 2026 08:34 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Aman Vishwakarma Updated Sat, 27 Jun 2026 08:34 PM IST
सार

Varanasi News: वाराणसी के चोलापुर थाना क्षेत्र के हथियर गांव में दिनदहाड़े अधिवक्ता वीरेन्द्र सिंह के बंद मकान का ताला तोड़कर चोर करीब 51 लाख रुपये मूल्य के नकदी और जेवरात चोरी कर ले गए। पुलिस और फॉरेंसिक टीम जांच में जुटी है। चौकी से 500 मीटर दूर हुई वारदात से सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं।

विज्ञापन
Varanasi Theft worth 51 lakh lawyer locked house thieves made off with cash and jewelry within three hours
चोरी के बाद बिखरे सामान को दिखाती महिला। - फोटो : संवाद

विस्तार

Varanasi Crime: चोलापुर थाना क्षेत्र के अजगरा चौकी अंतर्गत हथियर (धाधी) गांव में शनिवार को दिनदहाड़े हुई बड़ी चोरी की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। करीब तीन घंटे के भीतर चोरों ने अधिवक्ता के बंद मकान का ताला तोड़कर लगभग 51 लाख रुपये मूल्य के नकदी और सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर लिए। सूचना मिलते ही एसीपी सारनाथ, चोलापुर पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची तथा घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी।

विज्ञापन


पीड़ित अधिवक्ता वीरेन्द्र सिंह ने बताया कि वह शनिवार सुबह रोज की तरह कचहरी चले गए थे। उनकी पत्नी सुमन सिंह सुबह करीब 10 बजे हाथ का प्लास्टर कटवाने के लिए ऑटो से चोलापुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गई थीं। घर के दोनों कमरों में ताला बंद कर वह अस्पताल चली गई थीं।
विज्ञापन


दोपहर करीब दो बजे जब वीरेन्द्र सिंह घर लौटे तो मुख्य दरवाजे का ताला ईंट से टूटा मिला। अंदर जाकर देखा तो दोनों कमरों की अलमारियों के ताले भी टूटे हुए थे और पूरा सामान बिखरा पड़ा था। शुरुआत में अधिवक्ता को पत्नी की सुरक्षा की चिंता हुई, लेकिन फोन पर संपर्क करने पर पता चला कि वह अस्पताल में हैं। इसके बाद सुमन सिंह घर पहुंचीं और पुलिस को सूचना दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

परिवार के अनुसार चोर करीब दो लाख रुपये नकद तथा सोने-चांदी के कीमती जेवरात चोरी कर ले गए। चोरी गए सामान में दो सोने की सिकड़ी, नौ जोड़ी कान के टॉप्स, आठ अंगूठियां, दो मांगटीका, दो नग, पायल, करधनी सहित अन्य आभूषण शामिल हैं। चोरी गए सामान की कुल कीमत लगभग 51 लाख रुपये बताई गई है।

पड़ोसी सुशीला सिंह ने बताया कि दोपहर करीब 1:30 बजे दो युवक मुंह बांधे बाइक से घर की तरफ से निकलते दिखाई दिए थे। उस समय किसी को इस बात का अंदाजा नहीं था कि घर के भीतर चोरी हो चुकी है।

परिजनों ने बताया कि अधिवक्ता के पुत्र पियूष सिंह, जो वर्तमान में कौशांबी पुलिस में तैनात हैं, का विवाह 28 अप्रैल को हुआ था। उनकी पत्नी साक्षी सिंह 22 जून को पहली बार मायके गई थीं। इसी बीच घर में चोरी की यह बड़ी वारदात हो गई।

सूचना मिलने पर एसीपी सारनाथ पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी गई है।

पुलिस चौकी से 500 मीटर दूर वारदात, गश्त पर उठे सवाल
स्थानीय लोगों का कहना है कि घटना स्थल अजगरा पुलिस चौकी से महज 500 मीटर की दूरी पर स्थित है। इसके बावजूद इतनी बड़ी चोरी हो जाना पुलिस गश्त और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े करता है। ग्रामीणों ने बताया कि इसी वर्ष मार्च में हथियर स्थित सीताराम-रामसेवक की मिठाई की दुकान में भी हजारों रुपये की चोरी हुई थी। इससे पहले भी दुकान में दो बार चोरी हो चुकी है, लेकिन अब तक किसी भी घटना का खुलासा नहीं हो सका। लगातार हो रही चोरियों से ग्रामीणों में दहशत और पुलिस के प्रति नाराजगी बढ़ती जा रही है। लोगों ने क्षेत्र में रात्रि गश्त बढ़ाने और चोरी की घटनाओं का शीघ्र खुलासा करने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed