फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi The lawyers of the Civil Court thrashed the young man, the young man kept pleading with folded hands

Varanasi: सिविल कोर्ट के वकीलों ने युवक को सरेआम पीटा, हाथ जोड़ कर मिन्नत करता रहा युवक लेकिन...

Thu, 15 Dec 2022 02:09 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Thu, 15 Dec 2022 02:09 PM IST
सार

कचहरी चौराहे पर बुधवार की दोपहर बाद मारपीट से भगदड़ की स्थिति बन गई। एक युवक को वकील मारते पीटते कचहरी के अंदर ले जाना चाहते थे। लेकिन कैंट पुलिस की तत्परता से युवक को वकीलों के चुंगल से छुड़ाकर कचहरी पुलिस चौकी के अंदर ले गई। उसके बाद लालपुर पांडेयपुर पुलिस को सूचना देकर युवक को थाने भेजा गया। 

विज्ञापन
Varanasi The lawyers of the Civil Court thrashed the young man, the young man kept pleading with folded hands
कचहरी पुलिस चौकी में बवाल - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

वाराणसी के सिविल कोर्ट के वकीलों ने बुधवार को जमकर हंगामा काटा। वाराणसी की सिविल कोर्ट के वकीलों ने एक युवक को पहले सरेराह और फिर कचहरी पुलिस चौकी में घुस कर बुरी तरह पीटा। 

विज्ञापन

कचहरी चौराहे पर बुधवार की दोपहर बाद मारपीट से भगदड़ की स्थिति बन गई। एक युवक को वकील मारते पीटते कचहरी के अंदर ले जाना चाहते थे। लेकिन कैंट पुलिस की तत्परता से युवक को वकीलों के चुंगल से छुड़ाकर कचहरी पुलिस चौकी के अंदर ले गई। उसके बाद लालपुर पांडेयपुर पुलिस को सूचना देकर युवक को थाने भेजा गया। 
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार हुकुलगंज में दो लोगों की बाइक की आपस में टक्कर हो गई थी। आरोप है हुकूलगंज निवासी राहुल सेठ ने दूसरी बाइक सवार को हेलमेट से पीट दिया जिसकी जानकारी युवक ने अपने वकील चाचा को दी। कुछ ही देर में मौके पर दर्जनों वकील पहुंच गए और युवक को पीटते हुए कचहरी ले गए। किसी तरह से कैंट पुलिस युवक को बचा कर कचहरी चौकी के अंदर ले गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

जानकारी होने पर वकीलों की संख्या बढ़ जाने के बाद कचहरी चौकी के अंदर भी युवक की पिटाई की गई। थाना प्रभारी कैंट प्रभुकांत ने किसी तरह से बीच बचाव कर युवक को वकीलों के चुंगल से बाहर निकाला और लालपुर पांडेयपुर के कार्यकारी थाना प्रभारी घनश्याम को बुलाकर युवक को थाने भिजवाया। तनाव को देखते हुए पुलिस ने राहुल सेठ को थाने पर ही रोक लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed