अब ठंड ढाएगी सितम, तापमान में गिरावट से बढ़ेगा कोहरे और ठंड का कहर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्वांचल में अब ठिठुरन, गलन वाली सर्दी शुरू हो गई है। लोग अब अलाव जलाकर खुद को गर्म कर रहे हैं। तो वहीं बनारस के अस्सी घाट पर युवा घूमते नजर आ रहे हैं। देखें कुछ तस्वीरें...
इस सप्ताह तक अभी मौसम का मिजाज ऐसे ही रहेगा। दो दिन से शुरू कोहरा अभी और घना होगा, साथ ही तापमान में भी कमी आने की संभावना है। कोल्ड फ्रंट की दस्तक ही इसकी मुख्य वजह है। सोमवार को भी सुबह सात बजे तक कोहरा छाया रहा लेकिन दिन चढ़ने के साथ ही कोहरा छट गया।
रविवार को अधिकतम तापमान 20.5 और न्यूनतम तापमान 14.8 डिग्री की तुलना में सोमवार को अधिकतम तापमान में तो दो डिग्री की बढ़ोत्तरी रही जबकि न्यूनतम तापमान दो डिग्री कम होकर 12.7 डिग्री रहा। मौसम वैज्ञानिक एसएन पांडेय ने बताया कि कोल्ड फ्रंट आने का असर अब दिख रहा है। पूरे सप्ताह तक कोहरा ऐसे ही रहने की संभावना है।
उन्होंने बताया कि 18 दिसंबर को जम्मू-कश्मीर में एक और पश्चिमी विक्षोभ आने वाला है, जिसके तीन दिन बाद यहां असर दिखेगा। आसमान में बादल छाए रहने के साथ ही बनारस और उसके आसपास के कुछ जिलों में मौसम बिगड़ने की संभावना है।
अभी शुक्रवार शाम को हुई बारिश ने ठंड और बढ़ा दिया था, जिससे सर्दी का अहसास होने लगा। लोगों ने घर से निकलना भी कम कर दिया। वहीं बुजुर्ग अब अलाव जलाकर ठंड को दूर भगा रहे हैं।