फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi Temperature low weather cold winter peopple on assi ghat

अब ठंड ढाएगी सितम, तापमान में गिरावट से बढ़ेगा कोहरे और ठंड का कहर

Tue, 17 Dec 2019 05:23 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Tue, 17 Dec 2019 05:23 PM IST
विज्ञापन
Varanasi Temperature low weather cold winter peopple on assi ghat
अस्सी घाट पर घूम रहे युवा। - फोटो : अमर उजाला।

पूर्वांचल में अब ठिठुरन, गलन वाली सर्दी शुरू हो गई है। लोग अब अलाव जलाकर खुद को गर्म कर रहे हैं। तो वहीं बनारस  के अस्सी घाट पर युवा घूमते नजर आ रहे हैं। देखें कुछ तस्वीरें...

विज्ञापन

Varanasi Temperature low weather cold winter peopple on assi ghat

इस सप्ताह तक अभी मौसम का मिजाज ऐसे ही रहेगा। दो दिन से शुरू कोहरा अभी और घना होगा, साथ ही तापमान में भी कमी आने की संभावना है। कोल्ड फ्रंट की दस्तक ही इसकी मुख्य वजह है। सोमवार को भी सुबह सात बजे तक कोहरा छाया रहा लेकिन दिन चढ़ने के साथ ही कोहरा छट गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

Varanasi Temperature low weather cold winter peopple on assi ghat

रविवार को अधिकतम तापमान 20.5 और न्यूनतम तापमान 14.8 डिग्री की तुलना में सोमवार को अधिकतम तापमान में तो दो डिग्री की बढ़ोत्तरी रही जबकि न्यूनतम तापमान दो डिग्री कम होकर 12.7 डिग्री रहा। मौसम वैज्ञानिक एसएन पांडेय ने बताया कि कोल्ड फ्रंट आने का असर अब दिख रहा है। पूरे सप्ताह तक कोहरा ऐसे ही रहने की संभावना है।

विज्ञापन

Varanasi Temperature low weather cold winter peopple on assi ghat

उन्होंने बताया कि 18 दिसंबर को जम्मू-कश्मीर में एक और पश्चिमी विक्षोभ आने वाला है, जिसके तीन दिन बाद यहां असर दिखेगा। आसमान में बादल छाए रहने के साथ ही बनारस और उसके आसपास के कुछ जिलों में मौसम बिगड़ने की संभावना है।

Varanasi Temperature low weather cold winter peopple on assi ghat

अभी शुक्रवार शाम को हुई बारिश ने ठंड और बढ़ा दिया था, जिससे सर्दी का अहसास होने लगा। लोगों ने घर से निकलना भी कम कर दिया। वहीं बुजुर्ग अब अलाव जलाकर ठंड को दूर भगा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed