Sports: वाराणसी ने किया राष्ट्रीय वॉलीबॉल शिविर की मेजबानी का दावा पेश, वीएफआई के महासचिव ने दिया आश्वासन
Varanasi News: वाराणसी ने राष्ट्रीय वॉलीबॉल शिविर के लिए अपनी दावेदारी पेश की है। महासचिव ने आश्वस्त किया है कि उनके प्रस्ताव पर वीएफआई की नेशनल कैंप को लेकर होने वाली बैठक में गंभीरता से विचार किया जाएगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सीनियर नेशनल वॉलीबॉल चैंपियनशिप के सफल आयोजन के बाद वाराणसी ने नेशनल कैंप के लिए अपनी दावेदारी पेश कर दी है। नेशनल चैंपियनशिप के आयोजन सचिव सर्वेश पांडेय ने भारतीय वॉलीबॉल संघ के महासचिव रामानंद चौधरी से मिलकर वाराणसी में ही राष्ट्रीय शिविर आयोजित करने की मांग रखी। वीएफआई के महासचिव चौधरी ने पांडेय को आश्वस्त किया कि उनके प्रस्ताव पर वीएफआई की नेशनल कैंप को लेकर होने वाली बैठक में गंभीरता से विचार किया जाएगा।
अमर उजाला से बातचीत में पूर्व राष्ट्रीय वॉलीबॉल खिलाड़ी और यूपी वॉलीबॉल संघ के संयुक्त सचिव सर्वेश पांडेय ने कहा कि वाराणसी के सिगरा स्टेडियम में रविवार को संपन्न नेशनल चैंपियनशिप की सफलता से नेशनल कैंप के लिए हमारी दावेदारी और मजबूत हुई है।
इसे भी पढ़ें; आईआईटी बीएचयू: पुराने छात्र ने पांच करोड़ देकर बनवाया स्कूल ऑफ डिसीजन साइंसेज का भवन
वाराणसी में नेशनल कैंप के लिए जरूरी हर सुविधाएं मुहैया हैं। पुरुष और महिला, दोनों ही वर्गों में नेशनल कैंप के लिए खिलाड़ियों का चयन होना है। चयन प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है। जल्द ही खिलाड़ियों के नामों का एलान वीएफआई की ओर से किया जाएगा। चयन प्रक्रिया के बाद कैंप के लिए शहर का चयन किया जाएगा। पांडेय ने कहा कि हमने अपनी दावेदारी पेश कर दी है। वीएफआई ने हमें आश्वस्त किया है कि हमारा प्रस्ताव उनके एजेंडे में प्राथमिकता पर रहेगा।
जम्मू-कश्मीर टीम की हुई रवानगी
आयोजन सचिव सर्वेश पांडेय ने बताया कि नेशनल चैंपियनशिप में हिस्सा लेने वाली जम्मू-कश्मीर की टीम सोमवार को अपने गंतव्य के लिए रवाना हुई। शेष टीमें रविवार की रात ही अपने-अपने राज्यों को लौट गई थीं। बकौल सर्वेश, नेशनल कैंप से ही भारतीय महिला और पुरुष वॉलीबॉल टीम का चयन होगा। कैंप के लिए खिलाड़ियों के चयन की प्रक्रिया जारी है। नेशनल चैंपियनशिप में चयनकर्ता मौजूद थे। उन्होंने खिलाड़ियों के प्रदर्शन को बारीकी से ऑब्जर्व किया है। नामों का एलान जल्द किया जाएगा।