फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi student commits suicide in Prayagraj

प्रयागराज में वाराणसी के छात्र ने दी जान, परिजनों में मचा कोहराम

Wed, 24 Feb 2021 12:25 AM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Wed, 24 Feb 2021 12:25 AM IST
विज्ञापन
Varanasi student commits suicide in Prayagraj
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

वाराणसी के सेवापुरी क्षेत्र के गद्दोपुर गांव निवासी जीत नारायन यादव के बेटे मौसम यादव (23) के प्रयागराज में फंदा लगाकर जान देने की सूचना मिलने पर परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं, इस से ग्रामीण भी खासे दुखी दिखे। मौसम की आत्महत्या की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है।

विज्ञापन


परिजनों ने बताया कि दो बहन और दो भाइयों में सबसे छोटा मौसम पॉलिटेक्निक की पढ़ाई करने के बाद प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी के लिए चांदपुर सलोरी (प्रयागराज) में अपने दोस्त के साथ रहता था। सोमवार की रात मौसम के फांसी लगाने की सूचना मिलते ही दादा रघुनाथ यादव बेसुध हो गए।
विज्ञापन


बड़ी ही मुश्किल से उन्होंने खुद को संभालते हुए कहा कि परिवार के एक भी सदस्य ने उसे कभी डांटा तक नहीं था। क्या कमी हो गई थी कि उसने ऐसा कदम उठा लिया, समझ में नहीं आ रहा है। मौसम काफी मिलनसार और व्यावहारिक था।
विज्ञापन
विज्ञापन


दादा बिलखते हुए कह रहे थे कि खेती में खटकर रुपयों का इंतजाम कर बच्चे को पढ़ाया था। उसने यह क्या कर दिया। वहीं मां सुनीता देवी चारपाई पर बेहोश पड़ी हुई थी। मां को संभाले हुई बड़ी बहन प्रकृति, आयुषी और भाई शीर्षक की आंखों से भी आंसुओं की धार नहीं रुक रही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed