{"_id":"5f9c5a6e651ac570704403e1","slug":"varanasi-stoned-at-crime-branch-to-arrest-robbery-accused-one-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी : लूट के आरोपी को गिरफ्तार करने गई क्राइम ब्रांच पर पथराव, एक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी : लूट के आरोपी को गिरफ्तार करने गई क्राइम ब्रांच पर पथराव, एक गिरफ्तार
Fri, 30 Oct 2020 11:55 PM IST
विचित्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
Published by: विचित्र सिंह
Updated Fri, 30 Oct 2020 11:55 PM IST
सार
- परशुरामपुर की घटना, दो नामजद और 15 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विस्तार
क्राइम ब्रांच ने बृहस्पतिवार को वाराणसी जिले के परशुरामपुर में लूट के एक आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार किया तो उसके 14-15 सहयोगियों ने पथराव शुरू कर दिया। इस बीच आरोपी भाग निकला। हालांकि क्राइम ब्रांच ने आरोपी को पकड़ लिया। प्रकरण को लेकर दो नामजद और 15 अज्ञात के खिलाफ सारनाथ थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने शुक्रवार को एक नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
भक्ति नगर कॉलोनी निवासी पहडि़या मंडी के रिटायर्ड कर्मचारी से बीती 21 अक्तूबर को उनके घर के समीप 25 हजार रुपये लूट लिए गए थे। इस मामले में सीसी कैमरे की फुटेज की मदद से परशुरामपुर निवासी सत्यम पांडेय को चिह्नित कर उसकी गिरफ्तारी के लिए क्राइम ब्रांच ने दबिश दी तो उसके साथियों ने घेराव कर पथराव शुरू कर दिया। हालांकि क्राइम ब्रांच ने सत्यम को गिरफ्तार कर लिया था।
विज्ञापन
इंस्पेक्टर सारनाथ इंद्रभूषण यादव ने बताया कि प्रकरण को लेकर अंकित पांडेय और कृष्ण कुमार पांडेय के अलावा 15 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। शुक्रवार को मुखबिर से पता लगा कि क्राइम ब्रांच पर पथराव कर आरोपी को भगाने के मामले में नामजद कृष्ण कुमार पांडेय बेनीपुर के पास से कहीं भागने की फिराक में हैं। सूचना के आधार पर उपनिरीक्षक रामानंद यादव ने कृष्ण कुमार को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन