{"_id":"5f3aaba78ebc3e3d1e0025be","slug":"varanasi-stone-pelting-on-revenue-team-reached-to-remove-illegal-occupation-of-chakmarg-stampede","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी : चकमार्ग पर अवैध कब्जा हटाने पहुंची राजस्व टीम पर पथराव, मची भगदड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी : चकमार्ग पर अवैध कब्जा हटाने पहुंची राजस्व टीम पर पथराव, मची भगदड़
Mon, 17 Aug 2020 09:39 PM IST
विचित्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
Published by: विचित्र सिंह
Updated Mon, 17 Aug 2020 09:39 PM IST
विज्ञापन
पथराव के बाद मौके पर पहुंची पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी जिले के नहवानीपुर गांव में सोमवार की शाम चकमार्ग पर अवैध कब्जा हटाने गई राजस्व विभाग की टीम पर अतिक्रमण करने वालों ने पथराव कर दिया। पथराव के चलते मौके पर भगदड़ मच गई। सूचना पाकर कपसेठी थाने की पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। उधर, पथराव के कुछ देर बाद संपर्क मार्ग का निर्माण कार्य शुरू हो गया।
विज्ञापन
परमहंस आश्रम नहवानीपुर के समीप से एक संपर्क मार्ग गांव में जाता है। इसी मार्ग पर गांव के कुछ लोग डेढ़ दशक से अतिक्रमण किए थे। जहां अतिक्रमण था उसी मार्ग की पैमाइश करने तहसीलदार रविशंकर यादव के नेतृत्व में राजस्व विभाग की टीम पहुंची। पैमाइश करने के बाद अतिक्रमण हटाने का प्रयास किया गया तो एक मकान की छत से राजस्व विभाग की टीम पर पथराव शुरू कर दिया गया।
विज्ञापन
घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और जिस मकान से पथराव किया गया था उसका दरवाजा खुलवाने का प्रयास किया गया, लेकिन सफलता नहीं मिली। सभी को चेतावनी देने के बाद जेसीबी से अतिक्रमण हटा कर पुलिस की मौजूदगी में निर्माण कार्य शुरू कराया गया। इस संबंध में तहसीलदार राजातालाब रविशंकर ने कहा कि पथराव करने वालों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई कराई जाएगी।
विज्ञापन