फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi SSP takes action against senior police inspector for violating traffic rules

एसएसपी कर रहे थे पुलिस थाने का निरीक्षण, तभी कानफोड़ू आवाज करती बुलेट से पहुंचे दरोगा

Mon, 08 Mar 2021 12:10 AM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Mon, 08 Mar 2021 12:10 AM IST
विज्ञापन
Varanasi SSP takes action against senior police inspector for violating traffic rules
आईपीएस अमित पाठक - फोटो : अमर उजाला

वाराणसी के बड़ागांव थाने के दरोगा दुर्गेश कुमार को बुलेट की कानफाड़ू आवाज और नंबर प्लेट पर पुलिस लिखवाना भारी पड़ गया। बड़ागांव थाने में मौजूद एसएसपी अमित पाठक ने दरोगा की बुलेट का यातायात नियमों के उल्लंघन के आरोप में चालान करा दिया। कप्तान की नाराजगी और इस कार्रवाई से बड़ागांव थाने के पुलिस कर्मियों में हड़कंप मचा हुआ था।

विज्ञापन


आईजी रेंज विजय सिंह मीना और एसएसपी अमित पाठक ने रविवार को बड़ागांव थाने का वार्षिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान थाना परिसर में जारी निर्माण कार्य को बंद देख एसएसपी ने नाराजगी जताई। उन्होंने पुलिस आवास और आरक्षी बैरक का निर्माण कार्य तत्काल शुरू कराने को कहा।
विज्ञापन


वहीं, थाने के रजिस्टरों और अन्य अभिलेखों में खामियां देख एसएसपी ने थानाध्यक्ष मुरलीधर को कार्रवाई की चेतावनी दी। निरीक्षण के दौरान ही दरोगा दुर्गेश कुमार थाना परिसर में तेज आवाज वाली नंबर प्लेट पर पुलिस लिखी बुलेट से प्रवेश किए तो एसएसपी भड़क गए। उन्होंने दरोगा को फटकार लगाते हुए तत्काल चालान कराया। इस दौरान एसपी ग्रामीण विनय कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी बड़ागांव जगदीश कालीरमन सहित थाने के सभी पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed