फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi ssp request to come kashi vishwanath temple after mid day

वाराणसी एसएसपी की अपील, शहर के लोग दोपहर बाद जाएं काशी विश्वनाथ के दर्शन को

Sun, 29 Jul 2018 10:09 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Updated Sun, 29 Jul 2018 10:09 PM IST
विज्ञापन
Varanasi ssp request to come kashi vishwanath temple after mid day
काशी विश्वनाथ मंदिर का दर्शन करने के लिए शहर के लोग सोमवार को दोपहर बाद घर से निकलें। एसएसपी आनंद कुलकर्णी ने रविवार को यह अपील की। कहा कि बाहर से आने वाले कांवरियों और श्रद्धालुओं के साथ ही महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों को दर्शन-पूजन में शहरवासी प्राथमिकता दें।
विज्ञापन


उधर, रविवार दोपहर बाद सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर पुलिस, पीएसी और सेंट्रल पैरामिलिट्री फोर्स के जवानों के साथ ही एटीएस के कमांडो ड्यूटी प्वाइंट पर तैनात हो गए। इसके साथ ही चौक, दशाश्वमेध और कोतवाली थाना क्षेत्र में खुफिया इकाइयों के जवानों को सादे कपड़ों में तैनात किया गया है।
विज्ञापन


एसएसपी ने कहा कि सावन के पहले सोमवार को सुबह नौ बजे से 11 बजे तक यादव बंधु काशी विश्वनाथ मंदिर में जलाभिषेक करेंगे। इस समय का शहर के लोग ध्यान रखें और इस दौरान मंदिर न आएं। शहर के लोग दोपहर 12 बजे के बाद दर्शन-पूजन करने काशी विश्वनाथ मंदिर आएंगे तो भीड़ नियंत्रण में पुलिस को सहूलियत होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले मैदागिन स्थित अग्रसेन महिला कॉलेज में फोर्स की ब्रीफिंग के दौरान एसएसपी ने कहा कि सुरक्षा व्यवस्था की आड़ में श्रद्धालुओं से दुर्व्यवहार की शिकायत ना आए। अन्यथा की स्थिति में संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

झोला, मोबाइल, ज्वलनशील पदार्थ लेकर ना आएं
काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन-पूजन करने वाले श्रद्धालु झोला, मोबाइल, धारदार वस्तु, ज्वलनशील पदार्थ लेकर ना आएं और चप्पल-जूता भी ना पहने रहें। एसएसपी ने कहा कि सुरक्षा व्यवस्था और तलाशी के दौरान श्रद्धालु पुलिस का सहयोग करें।   
 

कांवरियों के जयघोष से बम-बम हुई काशी

Varanasi ssp request to come kashi vishwanath temple after mid day
काशी विश्वनाथ के जलाभिषेक आैर दर्शन-पूजन के लिए लगी कांवरियों की कतार।  - फोटो : file photo
सावन के पहले सोमवार को बाबा विश्वनाथ का जलाभिषेक करने के लिए कांवरियों के  जत्थे का वाराणसी पहुंचने का सिलसिला रविवार देर रात तक जारी रहा। बाबा को जल चढ़ाने के लिए काशी आने वाले रास्ते कांवरियों के बोल-बम के जयकारों से गूंज उठे।

मंदिर की ओर जाने वाले हर रास्ते पर केसरिया वस्त्रों में कांवरियों का जत्था नजर आ रहा था। हाल यह रहा कि रविवार की देर रात तक भारी संख्या में कांवरियों ने बैरीकेडिंग में लाइन लगा ली और पूरी रात लाइन में ही गुजारी। 

रविवार की सुबह से बाबा विश्वनाथ के दरबार में कांवरियों के आने का सिलसिला शुरू हो गया। कांवर लेकर काशी पहुंचे कांवरियों ने पहले गंगा में डुबकी लगाई फिर वहां से जल लेकर बाबा दरबार पहुंचे। शाम होते ही कांवरियों की संख्या बढ़ गई।

 लक्सा से लेकर छत्ताद्वार और छत्ताद्वार से चौक तक कांवरियों के लिए बैरिकेडिंग की गई है। इसके साथ ही शहर में लगभग 10 से अधिक स्थानों पर कांवरिया शिविर में शुरू हो गए। इलाहाबाद से वाया बाइपास और गाजीपुर की ओर से वाया आशापुर, सारनाथ व पांडेयपुर होते हुए कांवरियों का जत्था काशी पहुंचने लगा था।

गोदौलिया से लेकर दशाश्वमेघ घाट और कांवरिया शिविर कांवरियों से पट गए।  विश्वनाथ मंदिर के अलावा मृत्यंजय महादेव, तिलभांडेश्वर महादेव,गौरी केदारेश्वर महादेव, गौतमेश्वर महादेव, अहिलेश्वर महादेव, बीएचयू विश्वनाथ मंदिर, शूलटंकेश्वर महादेव समेत प्रमुख शिवालयों में दर्शन पूजन की तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed