{"_id":"603e7ac8831f82669813baf8","slug":"varanasi-ssp-line-spot-to-the-outpost-in-charge","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी एसएसपी के औचक निरीक्षण में खुली पोल, चौकी इंचार्ज को किया लाइन हाजिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी एसएसपी के औचक निरीक्षण में खुली पोल, चौकी इंचार्ज को किया लाइन हाजिर
Tue, 02 Mar 2021 11:20 PM IST
स्वाधीन तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Tue, 02 Mar 2021 11:20 PM IST
विज्ञापन
पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संपूर्ण समाधान दिवस पर मंगलवार को वाराणसी के राजातालाब तहसील में जनसुनवाई कर रहे एसएसपी ने एक अवर अभियंता के भूमि विवाद का प्रकरण कई बार से सामने आते देख हकीकत जानने के लिए सुईचक गंगापुर स्थित घटनास्थल पहुंच गए। एसएसपी ने मौका मुआयना करने के बाद लापरवाही बरतने के आरोप में गंगापुर चौकी इंचार्ज संजय राय को लाइन हाजिर कर दिया।
विज्ञापन
गंगापुर निवासी अवर अभियंता कमलेश सिंह ने विवादित जमीन होने के कारण उस पर हो रहे भवन निर्माण के काम को रोक लगाने के लिए संपूर्ण समाधान दिवस और गंगापुर चौकी में प्रार्थना पत्र दिया था। शिकायती पत्र देने के बाद भी भवन निर्माण के काम को स्थानीय पुलिस और प्रशासन द्वारा नहीं रोका गया।
विज्ञापन
इससे क्षुब्ध कमलेश सिंह ने मंगलवार को पुन: संपूर्ण समाधान दिवस पर राजातालाब तहसील में शिकायती पत्र लेकर पहुंचे। उन्होंने मामले में पुलिस पर मिलीभगत का आरोप लगाया। इस पर एसएसपी अमित पाठक ने मौका मुआयना किया और लापरवाही बरतने के कारण चौकी प्रभारी गंगापुर संजय राय को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया।
विज्ञापन
विवादित जमीन के मुआयना के बाद एसएसपी रोहनिया थाना पहुंचे और कार्यालय के अभिलेखों को देखने लगे। इसे लेकर पुलिस कर्मियों में हड़कंप मचा हुआ था। एसएसपी ने कार्यालय के अभिलेखों को दुरुस्त रखने की हिदायत देने के साथ ही महिला हेल्प डेस्क के कामकाज की जानकारी ली। एसएसपी ने कहा कि पंचायत चुनाव के मद्देनजर पुलिस अपनी तैयारियां पूरी रखें और किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए।